Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

पीएम श्री हाई स्कूल सादलपुर में 'प्रवेशोत्सव' की धूम, हर्षोल्लास के साथ हुआ नए सत्र का आगाज़

 पीएम श्री हाई स्कूल सादलपुर में 'प्रवेशोत्सव' की धूम, हर्षोल्लास के साथ हुआ नए सत्र का आगाज़ सादलपुर। स्थानीय पीएम श्री हाई स्कूल सादलपुर में आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर 'प्रवेशोत्सव' कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहाँ बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्पहार पहनाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की शिक्षिका सुश्री अवस्थी ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह आयोजन संस्था की प्राचार्य श्रीमती अनीता चिंचोलीकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी । विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपसरपंच श्रीमती माया लाखन सिंह चौहान एवं  अजय डांगी ने शिरकत की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभाशाली छात्र और अभिभावक हुए सम्मानित सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्...