प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिला धार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धार जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
*प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिला धार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धार जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।* विगत दिवस। वित्त मंत्रालय भारत सरकार , नई दिल्ली , द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापस लिए जाने बाबद प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला धार के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ओर विद्युत मंडल के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसौदिया ने संयुक्त कलेक्टर आशा परमार को संयुक्त रूप से ज्ञापन आज दिनांक 25 मार्च 26 को दिया गया। शासन पेंशनरों के विरुद्ध सदा कुठाराघात करता रहा है इसी इसी तारतम्य में समय-समय पर पेंशनर ज्ञापन के द्वारा सरकार को सूचित करते रहते हैं इसी तारतम्य में वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशन के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने हेतु ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स के पदाधिकारी इकट्ठे होकर जिला कलेक्टर धार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा ।ज्ञापन जिसमें प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा क...