बड़ी खबर
बेटमा में गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण पर कार्यवाही---
गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 सिलेंडर जब्त, अवैध कलाबाजारियों में मचा हड़कंप
बेटमा। । गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी । इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने बेटमा में छापामार कार्रवाई की हे।।
विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्थानीय निवासी विनोद अग्रवाल के आवास पर औचक दबिश दी। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान घर के भीतर से गैस सिलेंडरों का स्टॉक पाया गया, जांच के दौरान टीम ने मौके से कुल 5 सिलेंडर बरामद किए, प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कालाबाजारियों में हड़कंप की स्थिति है।
हर खबर पर नजर, खोजी नजर ✍️


Comments
Post a Comment