Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने किया दादा-दादी एवं नाना-नानी का चरण पूजन

  गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने किया दादा-दादी एवं नाना-नानी का चरण पूजन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अभिनंदन हायर सेकेंडरी स्कूल, बेटमा में नर्सरी से कक्षा दुसरी तक के विद्यार्थियों द्वारा अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी का चरण पूजन कर उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों तथा अपने बड़ों के प्रति आदर और कृतज्ञता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर तथा चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिनमें स्वागत गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यालय संचालिका सुश्री प्रमिला शिंदे ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल शिक्षकों के प्रति सम्...

वीणा वादिनी म्‍यूजिकल ग्रुप द्वारा जिले के प्रथम कराओंके गायन प्रतियोगिता में नालछा के प्रद्दुम्न शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया ।

वीणा वादिनी म्‍यूजिकल ग्रुप द्वारा जिले के प्रथम कराओंके गायन प्रतियोगिता में नालछा के प्रद्दुम्न शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया ।                                                                                             धार-  जिले के प्रथम कराओके गायन प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनीयर वर्ग का कार्यक्रम स्‍थानीय ग्रामीण आजीविका भवन माण्‍डू रोड पर आयोजित किया गया !  कार्यक्रम में शुभांरभ अवसर पर मुख्‍य अतिथि नारायण कुबरे जोशी, अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता  विकास शर्मा,संजय शर्मा,  नवनीत जैन,  रीतेश डावर, विकास जाट, राहुल पाल, नंदराम डावर,  खेमराज जी,  धर्मेन्‍द्र राठौर के द्वारा दीप प्रज्‍वलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ ।  कार्यक्रम में समधुर गीतों की एक से एक प्रस्‍तुतियॉ दी गई ।  कार्यक्रम में धार, नालछा, ...

बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बेटमा में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम बेटमा

  बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बेटमा में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम बेटमा, दिनांक 27 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेटमा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बेटमा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री मोहम्मद अमीन खान, विद्यालय के बस ड्राइवरों एवं समस्त स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री मोहम्मद अमीन खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "एक पेड़ सौ सुखों का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है।" कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु स...

बेटमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन

 बेटमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन   इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल के नेतृत्व में अंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन बेटमा : दिल्ली में 20 जुलाई 2026 को अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर केंद्र सरकार के इशारे पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज, लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा न कराए जाने तथा नेता प्रतिपक्ष _माननीय श्री राहुल गांधी जी_ सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में _बेटमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी_ द्वारा बुधवार को अंबेडकर प्रतिमा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व _इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल_ ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए श्री मोती सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाना केंद्र सरकार की तानाशाही का प्रतीक है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी जब छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे तो उन्हें भी दिल्ली पुलिस द्वारा घसीटकर गिरफ्तार किया गया। यह संविध...

महंगाई से राहत देने पर पेंशनरों में हर्ष

  महगाई राहत देने में सबसे बड़ा रोड़ा धारा 49/6 दोनो राज्यों की आपसी सहमति लेने की बाध्यता समाप्त होने पर पेंशनरों में हर्ष की लहर।                                                                                    प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के जुझारू नेतृत्व प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरिप्रसाद (Hp),उमरलिया एवं सहयोगी पेंशनर एसोसिएशन के अथक प्रयास रंग लाये एवं महंगाई राहत देने में म प्र एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की आपसी सहमति तथा कथित धारा 49/6 की आड़ में पेंशनरों को उनके हक से वंचित किया जाता था अब दोनों राज्य सरकारों ने आपसी सहमति से यह बाध्यता समाप्त कर केन्द्र के समान महंगाई राहत देने की खबर मिलते ही पेंशनरों में जबरदस्त उत्साह उमंग है। धार जिले में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, प्रांतीय संगठन सचिव जयनारायण जाट,...

म.प्र सराफा एसोसिएशन का संभागीय अधिवेशन 18 जुलाई को धार में आयोजित

म.प्र सराफा एसोसिएशन का संभागीय अधिवेशन 18 जुलाई को धार में आयोजित मप्र सराफा एसोसिएशन एवं इंदौर संभागीय एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मां वाग्देवी की नगरी धार में सराफा व्यापारी एसोसिएशन का इंदौर संभाग स्तरीय अधिवेशन 18 जुलाई को आयोजित होगा उक्त जानकारी सराफा एसोसिएशन इंदौर के संभागीय अध्यक्ष श्री सचिन सोनी बेटमा द्वारा दी गई अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री राजा भाई सराफ जबलपुर, विशिष्ट अतिथिद्वय प्रदेश संरक्षक श्री झमक भरगट रतलाम प्रदेश महासचिव श्री देवीलाल सोनी आगर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हुकुम सोनी इंदौर, उपाध्यक्ष श्री निर्मल घुंघरू इंदौर, उपाध्यक्ष श्री विश्वास सोनी थांदला एंव इंदौर संभाग के आठों जिलों धार, इंदौर, झाबुआ, अलिराजपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी एवं बुरहानपुर के सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एंव व्यापारी सम्मिलित रहेंगे संभागीय अधिवेशन में सराफा व्यवसाय से संबंधित भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा बनाए गये नवीनतम कानुनों की जानकारी,  GST, income tax, halmark, money landing, 411 एवं व्यापारियों को नवीनतम कानुनों के हिसाब से अपडेट रहने के उद्देश्य से आवश्यक ...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति- 2026 एवं राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक- 2026 मसौदा जारी- 27 व 31 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित-विकसित भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी कदम समग्र व्यापक विश्लेषण

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति- 2026 एवं राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक- 2026 मसौदा जारी- 27 व 31 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित-विकसित भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी कदम समग्र व्यापक विश्लेषण भारत की स्वास्थ्य क्रांति- राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति - 2026 एवं राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग विधेयक- 2026 -स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी का नया अध्याय विकसित भारत-2047 की वास्तविक भावना, विज्ञान, अनुसंधान,गुणवत्ता,पारदर्शिता और जनभागीदारी मिलकर स्वस्थ,समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करे इसी दिशा में क्रांतिकारी कदम -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है,जहाँ आर्थिक प्रगति के साथ- साथ एक सुदृढ़,आधुनिक, वैज्ञानिक तथा जन-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था का निर्माण भी राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गया है  भारत आज केवल विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, बल्कि तेजी से उभरती हुई स्वास्थ्य महाशक्ति बनने की दिशा में भी निरंतर आगे बढ़ र...

डब्ल्यूएचओ-आईएआरसी ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन कैंसर 2026- दुनियाँ कैंसर सुनामी 2050 की चेतावनी से चिंतित ? क्या दुनियाँ और भारत इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा के लिए तैयार हैं? -समग्र व्यापक विश्लेषण

 डब्ल्यूएचओ-आईएआरसी ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन कैंसर 2026- दुनियाँ कैंसर सुनामी 2050 की चेतावनी से चिंतित ? क्या दुनियाँ और भारत इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा के लिए तैयार हैं? -समग्र व्यापक विश्लेषण कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में भी कैंसर के मामलों में भयंकर वृद्धि देखी जा रही है हर पाँच में से एक व्यक्ति पर मंडराता कैंसर खतरा- वर्तमान जीवनशैली,प्रदूषण,तंबाकू और शराब का बढ़ता सेवन, अस्वास्थ्यकर खानपान, शारीरिक निष्क्रियता तात्कालिक छोड़ना ज़रूरी -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र    गोंदिया - वैश्विक स्तरपर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएच ओ) और उसकी विशेषीकृत संस्था इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) द्वारा 8 जुलाई 2026 को जारी ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन कैंसर 2026 ने पूरी दुनियाँ के नीति-निर्माताओं,वैज्ञानिकों,चिकित्सकों और आम नागरिकों को गंभीर चेतावनी दी है। यह केवल एक स्वास्थ्य रिपोर्ट नहीं, बल्कि मानव सभ्यता के सामने खड़े सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का दस्तावेज़ है।रिपोर्ट स्पष्ट संकेत देती है कि ...

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100 में से 91वीं रैंकिंग जग हंसाई? -सुशासन की गंभीर नई चुनौती- समग्र व्यापक विश्लेषण

 भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100 में से 91वीं रैंकिंग जग हंसाई? -सुशासन की गंभीर नई चुनौती- समग्र व्यापक विश्लेषण भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं सरकार, न्यायपालिका,प्रशासन मीडिया,उद्योग,नागरिक,समाज और प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी भारत कों 39 अंकों के साथ 100 में से 91वाँ स्थान-मैं रिपोर्ट देखकर हैरान हूं,इतनी बड़ी लेवल पर भ्रष्टाचार भारत की प्रतिष्ठा पर आघात व विकास में बहुत बड़ी बाधा? -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भ्रष्टाचार केवल रिश्वत लेने या देने तक सीमित अपराध नहीं है,बल्कि यह लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था न्याय व्यवस्था और नागरिकों के विश्वास को भीतर से खोखला करने वाली ऐसी दीमक है जो धीरे- धीरे पूरे शासन तंत्र को कमजोर कर देती है। यदि कैंसर शरीर को अंदर से नष्ट करता है,तो भ्रष्टाचार राष्ट्र की संस्थाओं, नीतियों और नैतिक मूल्यों को उसी प्रकार क्षीण करता है।भारत का आम नागरिक जन्म प्रमाण पत्र से लेकर भूमि रिकॉर्ड, पुलिस, स्थानीय निकाय, कर...

भारत की कूटनीतिक उड़ान बनाम पश्चिम एशिया का युद्ध: वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए अवसर, जोखिम और नई दिशा -समग्र व्यापक विश्लेषण

 भारत की कूटनीतिक उड़ान बनाम पश्चिम एशिया का युद्ध: वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए अवसर, जोखिम और नई दिशा -समग्र व्यापक विश्लेषण इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की आर्थिक रणनीति विश्व अर्थव्यवस्था एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां एक तरफ युद्ध से उत्पन्न जोखिम हैं, तो दूसरी ओर भारत के लिए नए आर्थिक अवसर भी तेजी से उभर रहे हैं -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र  गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारतीय विदेश नीति,वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों के दृष्टिकोण से 11 जुलाई 2026 एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज किया जाएगा। एक ओर भारतीय प्रधानमंत्री की छह दिवसीय इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड यात्रा 6 से 11 जुलाई 2026 छह दिवसीय यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई,जिसमें अनेक रणनीतिक समझौते,निवेश साझेदारियां, रक्षा सहयोग,क्रिटिकल मिनरल्स, मुक्त व्यापार और तकनीकी सहयोग से जुड़े एमओयू हुए।दूसरी ओर,पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच समझौता टूटने के बाद दोनों देश...

होली रोज़री स्कूल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी समारोह

 होली रोज़री स्कूल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी समारोह बेटमा। होली रोज़री स्कूल, बेटमा में आज छात्र परिषद के गठन के उपलक्ष्य में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के हेड बॉय मोहित सोलंकी, हेड गर्ल शारिन डेविड तथा स्कूल सेक्रेटरी आरुषि राय ने अपने पद की शपथ ग्रहण करते हुए विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। हाउस कैप्टनों में ब्लू हाउस के कैप्टन रूपेश यादव एवं वाइस कैप्टन युक्ति जोशी, रेड हाउस के कैप्टन सोहम जायसवाल एवं वाइस कैप्टन सौम्या यादव, येलो हाउस के कैप्टन वेदिक बोरखेड़िया एवं वाइस कैप्टन प्राची यादव, तथा ग्रीन हाउस के कैप्टन अक्षय दुबे एवं वाइस कैप्टन काशिश यादव ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त विद्यालय की सभी कक्षाओं के क्लास कैप्टन ...

*श्रमोदय आवासीय विद्यालय बेटमा में छात्रों से मारपीट का आरोप, कुछ छात्र शिकायत लेकर इंदौर कलेक्टर पहुंचे*

 *🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बेटमा* *श्रमोदय आवासीय विद्यालय बेटमा में छात्रों से मारपीट का आरोप, कुछ छात्र शिकायत लेकर इंदौर कलेक्टर पहुंचे* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेटमा  स्थित श्रमोदय आवासीय विद्यालय में छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ छात्रों ने विद्यालय के सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना के विरोध में कुछ छात्र इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों को शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में विद्यालय का पक्ष जानने के लिए प्रभारी प्राचार्य सीमा सलवान से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल यह मामला छात्रों की शिकायत के आधार पर सामने आया है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सूत्रों की मानें तो देपालपुर तहसीलदार कल...

स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय की रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।

स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय की  रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया । स्काय  हाईट्स एकेडमी बेटमा, विद्यालय का  रजत जयंती समारोह  बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें  विद्यालय के पूर्व छात्र और छात्रा को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।  इसके पश्चात विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा, संचालक गिरधर शारदा, एवं प्राचार्या माधवी वर्मा, व उप प्राचार्य अनिरुद्ध भदोरिया द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें समूह नृत्य, समूह गीत, भाषण ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षिका विनीता शर्मा ने विद्यालय की गौरव पूर्ण यात्रा को साझा किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षा सु...

सती माता मंदिर परिसर सादलपुर पर आदर्श रामायण मण्डल ने सुन्दर काण्ड पाठ की संगीत मय प्रस्तुति दी।

 सती माता मंदिर परिसर सादलपुर पर आदर्श रामायण मण्डल ने सुन्दर काण्ड पाठ की संगीत मय प्रस्तुति दी।                                                                                                     नगर के सतीमाता मंदिर परिसर में संगीत मय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। यजमान राजेश राठौड़ सुरेश राठौड़,ऋषि राठौड़ ने पूजा कर मण्डल के रामभरोसे वर्मा, सुभाष जाट, लोकेन्द्रसिंह चौहान, शंकरलाल सोनगरा,गजराज कुशवाह, संदीप चौहान,दीपक राठौड़, रवि राठौड़,संजय राठौर, इन्दर सिंह मौर्य,श्री राम मौर्य हरसोरा संदीप बिजूर सहित उपस्थित श्रोताओं का तिलक पर अंग वस्त्र से स्वागत किया।इस अवसर पर लेबड़, घाटा बिल्लौद,केसूर के गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देते हुए भक्ति मय वातावरण बना दिया।  साथ ही बाहर से पधारे मेहमानों में राधेश्याम राठौड़,...