म.प्र सराफा एसोसिएशन का संभागीय अधिवेशन 18 जुलाई को धार में आयोजित
मप्र सराफा एसोसिएशन एवं इंदौर संभागीय एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मां वाग्देवी की नगरी धार में सराफा व्यापारी एसोसिएशन का इंदौर संभाग स्तरीय अधिवेशन 18 जुलाई को आयोजित होगा उक्त जानकारी सराफा एसोसिएशन इंदौर के संभागीय अध्यक्ष श्री सचिन सोनी बेटमा द्वारा दी गई अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री राजा भाई सराफ जबलपुर, विशिष्ट अतिथिद्वय प्रदेश संरक्षक श्री झमक भरगट रतलाम प्रदेश महासचिव श्री देवीलाल सोनी आगर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हुकुम सोनी इंदौर, उपाध्यक्ष श्री निर्मल घुंघरू इंदौर, उपाध्यक्ष श्री विश्वास सोनी थांदला एंव इंदौर संभाग के आठों जिलों धार, इंदौर, झाबुआ, अलिराजपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी एवं बुरहानपुर के सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एंव व्यापारी सम्मिलित रहेंगे संभागीय अधिवेशन में सराफा व्यवसाय से संबंधित भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा बनाए गये नवीनतम कानुनों की जानकारी, GST, income tax, halmark, money landing, 411 एवं व्यापारियों को नवीनतम कानुनों के हिसाब से अपडेट रहने के उद्देश्य से आवश्यक जानकारियां तथा वर्तमान समय में चांदी एंव सोने के भावों में हो रही अप्रत्याशित तेजी मंदी तथा परिवर्तन के दौर में अपने मुनाफे तथा व्यापार को केसे सुरक्षित रखा जाए के संदर्भ में विचार विमर्श एंव एक्सपर्टों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये जाएंगे एंव संभागीय एसोसिएशन इंदौर के सभी नव चयनित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह एंव मनोनयन पत्र वितरण भी किये जाएंगे। धार में सराफा एसोसिएशन के प्रथम बार आयोजित संभाग स्तरीय अधिवेशन की सफलता हेतु सराफा एसोसिएशन द्वारा जोर शोर से तैयारियां शुरु हो गई है।


Comments
Post a Comment