एकलदूना धार में सत्यवीर तेजाजी नाटक का लोक शैली में रंगारंग मंचन किया। समीपस्थ ग्राम एकलदूना धार सत्यवीर तेजा जी भक्त मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री सत्य वीर तेजाजी नाटक मंचन का आयोजन श्री राम मंदिर चौक पर किया गया। जिसमें कला मण्डल राजूसेठ की मस्त पार्टी चामुण्डा धाम गजनी खेड़ी के लोक कलाकारो ने अध्यक्ष रघुनाथ पाटीदार के एवं मनोज गोस्वामी के निर्देशन में राजू राठौड़ ने तेजाजी, अरविंद गोस्वामी ने साथी भाई की,शम्भुलाल परमार ने माताजी की,सोनू डांसर सिरसोदा ने बहन की,काना डांसर ने भाभी एवं अन्य की,गोपाल डांसर ने लांछा गुजरी की भूमिका निभाई एवं कौमिक की भूमिका काना काका ने निभाई।दोनों रात्रियों मे...