सादलपुर में पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पांच दिवसीय दीपोत्सव सादलपुर में धूम धाम के साथ मनाया जाकर जहां धनतेरस पर श्रीलाल हास्पीटल एवं नैत्र परीक्षण केन्द्र पर भगवान धन्वंतरि जी की पूजा डॉ रामनारायण वर्मा, डॉ अनुराग जाट ने विधि विधान से किया, बाजार में दिन भर रौनक रही लोगों ने जमकर खरीददारी की।दूसरे दिन रूप चौदस पर मातृशक्ति ने श्रृंगार कर पूजा अर्चना की यम देवता की आराधना की गई घर घर आकर्षक रंगोली सजाई गई तृतीय दिवस अमावस्या पर गणेंश जी महालक्ष्मी जी सरस्वती जी की पूजा शुभ मुहूर्त में की गई जमकर आतिशबाजी हुई । ढोल ढमांके गूजते रहे चतुर्थ दिवस पर गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव श्री राम मंदिर पर आयोजित किया गया जिसमें पुजारी हेमन्त चतुर्वेदी, चंचल चतुर्वेदी ने दोपहर बारह बजे आरती ...