सादलपुर में पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
पांच दिवसीय दीपोत्सव सादलपुर में धूम धाम के साथ मनाया जाकर जहां धनतेरस पर श्रीलाल हास्पीटल एवं नैत्र परीक्षण केन्द्र पर भगवान धन्वंतरि जी की पूजा डॉ रामनारायण वर्मा, डॉ अनुराग जाट ने विधि विधान से किया, बाजार में दिन भर रौनक रही लोगों ने जमकर खरीददारी की।दूसरे दिन रूप चौदस पर मातृशक्ति ने श्रृंगार कर पूजा अर्चना की यम देवता की आराधना की गई घर घर आकर्षक रंगोली सजाई गई तृतीय दिवस अमावस्या पर गणेंश जी महालक्ष्मी जी सरस्वती जी की पूजा शुभ मुहूर्त में की गई जमकर आतिशबाजी हुई ।
ढोल ढमांके गूजते रहे चतुर्थ दिवस पर गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव श्री राम मंदिर पर आयोजित किया गया जिसमें पुजारी हेमन्त चतुर्वेदी, चंचल चतुर्वेदी ने दोपहर बारह बजे आरती उतारी पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, सुभाष पटेल,शिवनारायण जाट, भेरूलाल कुशवाह, हरिसिंह पटेल,किशोर जाट, हरिसिंह मिर्ची वाले, शिवनारायण कामदार, पप्पू पटेल, महेंद्र वर्मा , धीरेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही इसी तरह मंदिरों में आरती पूजा की गई। राकेश नर्सरी गोशाला में डाॅ रामगोपाल वर्मा, रोहित वर्मा साथियों ने गो माता को सजाया पूजा की।
पांचवें दिवस भाई बहन का पर्व भाई दूज मनाया गया खुशनुमा मौसम में बहनों ने अपने अपने भाईयों को आमंत्रित कर भोजन करवाया तिलक संस्कार कर आरती उतारी भाईयों ने बहनों को यथा शक्ति भेंट दी।




Comments
Post a Comment