"तिरंगे की शान में रंगा स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "
स्वतंत्रता दिवस के 80 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में प्रेसिडेंट महोदया सुनीता शारदा ,संचालक गिरधर शारदा एवं प्राचार्य महोदया माधवी वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा को सलामी दी गई।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। संचालक महोदय ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी । विद्यालय की प्राचार्या महोदया उद्बोधित करते हुए कहा कि जेन जेड अर्थात युवा शक्ति को सुपर पावर बनाना है ।साथ ही जेन अल्फा से कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करना होगा और विद्यार्थियों को देश की एकता , अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
हेड गर्ल याशिका चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।पूरे परिसर में “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय" के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आयुशी सारस्वत और दृष्टि पाटीदार द्वारा किया गया । आभार व्यक्त हेड बाॅय अर्नव शर्मा द्वारा किया गया।




Comments
Post a Comment