Skip to main content

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                         


                                             

 नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुशवाह के द्वारा की गई। नवयुगलों को समिति की तरफ से बर्तन, मंगलसूत्र, बिछुड़ी भेंट किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शशि जायसवाल, नगर परिषद सी एम ओ रंजना गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मलखानसिंह पंवार, सांसद प्रतिनिधि नीलेश उपाध्याय, सुनैना तरुण बियानी, जितेंद्र जोशी, नीलेश चौहान बर्फ, सूर्यपाल धामंदीया, पुरुषोत्तम सिसौदिया, दुलीचंद सिसोदिया, राम श्याम सुलाखिया और अन्य अतिथियों ने भी उपहार भेंट किए। समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान भी सामूहिक विवाह समिति के द्वारा किया गया जिसमें बोर्ड कक्षाओं एवं डिग्री डिप्लोमाधारी तथा खेल या अन्य विद्या में समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान बच्चों, पत्रकारों , समाजसेवीयोंऔर वरिष्ठ समाजजनों को साथ ही मालवा कप क्रिकेट नालछा एवं बेटमा के विजेता एवं उपविजेता टीमों को भी पुरस्कृत किया गया जिसके अतिथि युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कुशवाह समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, वित्त विकास निगम मध्यप्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमारसिंह कुशवाह, यशवंतसिंह, सादुदिया, अध्यक्ष सा वि समिति,रामभरोसे वर्मा, महामंत्री,सतीश चौहान कोषाध्यक्ष, नारायण सिंह सिसौदिया महामंत्री,सा वि समिति के पूर्व अध्यक्ष , डॉ गिरधारीलाल सुलाखिया,मोहनलाल हिंदवानिया, जगदीश प्रसाद दायमा,जनपद प्रतिनिधि पवन कुशवाह और नीलेश कुशवाह, नरसिंह सुलाखिया, धन्नालाल बडगुजर, जगदीश टानिक, राकेश गेहलोद, नारायण सिसोदिया, विजय सोनगरा, सचिन मंडलोई, धर्मेंद्र सादुदिया, सतीश मंडलोई, शैलेन्द्र सोनगरा, राहुल अन्ना, लेखराज कुशवाह, गोवर्धन आदि थे। 

कुशवाह समाज बेटमा के द्वारा कुछ दिनों पूर्व मांगलिक परिसर के लिए जमीन खरीदी गई है जिसके लिए आज बेटमा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान(बब्बी दरबार) ने 251151 रुपए देने की घोषणा की और उनके उत्साहवर्धन से पूर्व में जिन बंधुओं ने भी दान देने की घोषणा की थी वो राशि आज डबल होकर लगभग 21 लाख रुपए हो गई। समस्त दानदाताओं का लीलाधर कुशवाह RCM द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज के कार्यक्रम में कुशवाह समाज के समस्त युवा और वरिष्ठजनों का विशेष सहयोग रहा जिनमें मुकेश ठाकरिया, बालकिशन पटेल, गजेश धामंदिया, बिट्टू निगोदिया, रणजीत मंडलोई, मानसिंह मंडलोई, बलराम खिलावदिया, सुनील कुशवाह आदि का विशेष सहयोग रहा।

अतिथियों और उपस्थित समाजजनों ने नवदम्पत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला में सहभोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन सतीश चौहान, विजय मंडलोई ने किया और आभार समिति अध्यक्ष कुलदीप कुशवाह ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...