सो बेटों से भी बेटी की महिमा भारी होती है पं ओमप्रकाश शर्मा।
सादलपुर संकटमोचन हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार परम पूज्य भागवताचार्य पं ओमप्रकाश शर्मा मानपुर वालों के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस की कथा प्रसंगानुसार बेटी की महिमा को प्रतिपादित करते हुए कहा कि सो बेटों से भी बेटी की महिमा अधिक होती है ।बेटा एक कुल को तारता है जबकि बेटी दो दो कुल को तारती है। यज्ञाचार्य हरिओम व्यास एवं पियूष तिवारी ने विधि विधान से पूजा आरती करवाई। यजमान भोमसिंह पटवारी, एवं प्रदीप कुशवाह ने आरती उतारी ।
गणमान्य नागरिकों में किशोर भगत, रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार, रतनलाल चौहान, हरिसिंह पटेल आनंदीलाल कुशवाह, सज्जनसिंह चौहान, पर्वत सिंह बड़गूजर, भेरूसिंह मालवीय, हरचंद मालवीय,पवन जाट, पदमसिंह हरसोरा, कैलाश परमार , राधेश्याम कुशवाह सहित बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। प्रसाद वितरित किया गया। संचलन रामभरोसे वर्मा ने किया।संयोजक सुभाष सर ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment