एकलदूना धार में सत्यवीर तेजाजी नाटक का लोक शैली में रंगारंग मंचन किया।
समीपस्थ ग्राम एकलदूना धार सत्यवीर तेजा जी भक्त मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री सत्य वीर तेजाजी नाटक मंचन का आयोजन श्री राम मंदिर चौक पर किया गया।
जिसमें कला मण्डल राजूसेठ की मस्त पार्टी चामुण्डा धाम गजनी खेड़ी के लोक कलाकारो ने अध्यक्ष रघुनाथ पाटीदार के एवं मनोज गोस्वामी के निर्देशन में राजू राठौड़ ने तेजाजी, अरविंद गोस्वामी ने साथी भाई की,शम्भुलाल परमार ने माताजी की,सोनू डांसर सिरसोदा ने बहन की,काना डांसर ने भाभी एवं अन्य की,गोपाल डांसर ने लांछा गुजरी की भूमिका निभाई एवं कौमिक की भूमिका काना काका ने निभाई।दोनों रात्रियों में गणेश वंदना आरती के साथ श्री राम मंदिर चौक पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गांव सहित आसपास से पधारे गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति में कलाकारों का पूष्प माला से स्वागत किया गया।
आयोजक ग्राम वासियों ने बड़े पैमाने पर चाय नस्ता शामियाने, कुर्सियों की व्यवस्था की थी।खुश नुमा मौसम में दोनों रात्रियों में देर रात तक दर्शकों ने आनंद लिया।संचालन सत्य वीर तेजाजी मंदिर के अध्यक्ष श्याम जोशी ने किया। आभार ग्राम की जनता ने माना यह जानकारी आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार रामभरोसे वर्मा ने दी।




Comments
Post a Comment