सादलपुर में पांच दिवसीय सत्यवीर तेजाजी मेले में रंगारंग प्रस्तुति ने समां बांधा ।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी लोक देवता सत्यवीर तेजाजी महाराज के पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।प्रथम दिवस मंदिर प्रांगण में श्री वीर तेजाजी गायन मण्डली कोद के पचासों गायक कलाकारों ने लोक शैली में तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित गायन प्रस्तुत कर साक्षात वीर रस का प्राकट्य कर दिया। प्रायोजक चौहान परिवार के आशाराम चौहान, सुरेश चौहान, अंतिम चौहान ने गायन मण्डली के पं रीतेश शर्मा, जगदीश खोकर,भरत लाल पाटीदार सहित सभी सदस्यों का अंग वस्त्र से स्वागत किया संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया।बड़ी संख्या में श्रौताओं ने देर रात तक आनंद लिया।
दूसरे दिन रात्रि में माता चौक पर शताब्दी वर्ष एवं गणेशोत्सव के चलते भारत माता की आरती उतारी गई आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकारों रामभरोसे वर्मा, ने हलीभाई,सुभाष जाट सर,ने तेजाजी,हरिओम व्यास, ने साथी भाई,शोभाराम चौधरी,ने मामा,खाती की शिवनारायण जाट ने काका की परसराम चौहान ने मेंणा के सरदार व,हलन,की, भगवान सिंह मालवीय ने तेजाजी की माता जी की, संतोष चांदेर वालों ने भाभी,व खातनबेन की दिनेश ने नृत्य कलाकार की भूमिका निभाते हुए रंगारंग प्रस्तुति देते हुए समां बांध दिया।
देर रात तक नाटक का मंचन किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही । तीसरे दिवस नौमी रात्रि जागरण थानक पर पूजा अर्चना धूप ध्यान होगा, माता चौक पर सत्य वीर तेजाजी के नाटक का मंचन किया जावेगा।तेजा दशमी पर दिन में मेले में आसपास के श्रृद्धालुओं एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रहेगी माता चौक पर नाटक मंचन किया जावेगा। पांचवें दिन सायं चार बजे डोल का चल समारोह निकाला जावेगा। सभी आयोजन में ग्राम की जनता एवं युवाओं का भरपूर सहयोग मिलता है।




Comments
Post a Comment