धार में योग प्रतिभाओं का प्रदर्शन
5वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता सम्पन्न
धार। भारतीय खेल प्राधिकरण के कुशाभाऊ ठाकरे खेल प्रशिक्षण केंद्र, धार में 5वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस जिला स्तरीय स्पर्धा में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल, पेयर एवं रिदमिक सिंगल व पेयर वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 110 योग एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने कुल 18 स्वर्ण, 9 रजत एवं 9 कांस्य पदक प्राप्त किए।
शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कनक पाटीदार, सोनाक्षी एवं केशव ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं लविष्का प्रजापत एवं शिवराज भाटी ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही वेदिका धाकड़ एवं युवराज ने कांस्य पदक जीतकर सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका शुभम राठौड़, सुश्री नर्मदा धाकड़ एवं सुश्री उमा अतोल्लिया ने निभाई।
वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता का उद्घाटन धार जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वयं प्रकाश सोनी एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश एवं जिला सचिव प्रदीप सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय प्रभारी, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंदौर यशवंत सिंह भाटी ने की।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, प्रेस रिपोर्टर अल्ताफ खान ,समाजसेवी ओमप्रकाश सोलंकी, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सरोज सोनी, तथा प्रसिद्ध दंत चिकित्सक श्रीमती पूजा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनका रहा विशेष सहयोग
विशेष अतिथि के रूप में संभागीय योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. वरुण कुशवाह, यातायात थानी प्रभारी प्रेमसिंह ठाकुर, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटू शास्त्री, जिला प्रेस क्लब सचिव अशोक शास्त्री, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, विश्वगीता प्रतिष्ठान के धार जिला संयोजक संतोष पाण्डे एवं जिला प्रभारी गीता महोत्सव अशोक जोशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में धार जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामकिशोर पांडे, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा राठौड़, सचिव राजकुमार चौहान, कार्यालय प्रभारी कमल मीनारें सहित महेश आर्य, जीवन पंवार, मनोज विश्वकर्मा एवं शंकरलाल पाटीदार का विशेष सहयोग रहा। आगामी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेंडल विजेता प्रतिभागी धार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।संचालन सचिव राजकुमार चौहान ने किया आभार अध्यक्ष स्वयं प्रकाश सोनी ने माना।




Comments
Post a Comment