स्काय हाइट्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी पर्व
बेटमा। स्काय हाइट्स एकेडमी में जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हाउस वाइस मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए। बच्चों ने राधा-कृष्ण के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्ति एवं उत्सव का रंग भर दिया।
विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों से परिचित कराया। कार्यक्रम का समापन हर्ष और उल्लास के साथ हुआ। डायरेक्टर गिरधर शारदा ने एवं प्राचार्या माधवी वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाइयांँ दी।




Comments
Post a Comment