दामोदर चतुर्वेदी की सेवा निवृत्ति पर भावभीना बिदाई समारोह संपन्न
प्राथमिक विद्यालय लोहारी बुजुर्ग में पदस्थ दामोदर चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण बिदाई समारोह घाटाबिल्लौद के निजी गार्डन मेंआयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन, पतंजलि योग समिति, संकुल केंद्र केसूर तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सहकर्मियों ने चतुर्वेदी के दीर्घकालीन सेवाकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, संरक्षक रतनलाल जोशी,संगठन सचिव जयनारायण जाट, मणिशंकर परमार, जगदीश चंद्र पांचाल, सुमेर सिंह सिसोदिया, ओ.पी. राठौर, रामस्वरूप वर्मा ,चंपालाल चौहान, मदरू सिंह चौहान,उपस्थित रहे। वहीं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी एवं प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, हाकमसिंह ठाकुर, तथा संकुल केंद्र केसूर से ईश्वरदास बैरागी, कैलाश शर्मा, श्वेता शर्मा, संजय सोलंकी, लाखन सिंह तंवर, सुभाष चौधरी, महेंद्र परमार, बने सिंह वकील साहब लुहारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह का सफल संचालन रामगोपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान दामोदर चतुर्वेदी के सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव एवं सहकर्मियों के साथ उनके आत्मीय व्यवहार को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का अंत है, लेकिन व्यक्ति के अनुभव, संस्कार और समाज के प्रति योगदान का नहीं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने चतुर्वेदी को पुष्पमाला ,शाल श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके आगामी जीवन के लिए सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अभिनंदनपत्र का वाचन महेंद्र परमार द्वारा किया गया। उनके भावपूर्ण वाचन ने समारोह को और अधिक आत्मीय एवं भावुक बना दिया।
अंत में दामोदर चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार माना ।सह भोज का आयोजन किया गया।



Comments
Post a Comment