महगाई राहत देने में सबसे बड़ा रोड़ा धारा 49/6 दोनो राज्यों की आपसी सहमति लेने की बाध्यता समाप्त होने पर पेंशनरों में हर्ष की लहर।
प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन म प्र के जुझारू नेतृत्व प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरिप्रसाद (Hp),उमरलिया एवं सहयोगी पेंशनर एसोसिएशन के अथक प्रयास रंग लाये एवं महंगाई राहत देने में म प्र एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की आपसी सहमति तथा कथित धारा 49/6 की आड़ में पेंशनरों को उनके हक से वंचित किया जाता था अब दोनों राज्य सरकारों ने आपसी सहमति से यह बाध्यता समाप्त कर केन्द्र के समान महंगाई राहत देने की खबर मिलते ही पेंशनरों में जबरदस्त उत्साह उमंग है।
धार जिले में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष चम्पालाल पाटीदार, प्रांतीय संगठन सचिव जयनारायण जाट,बसंतराव मुरमकर,प्रातीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा, प्रांतीय सलाहकार भीम सिंह सिसौदिया,संभागाध्यक्ष रमेशचंद्र सोलंकी , रतनलाल जोशी,मणिशंकर परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र जाट,कुक्षी तहसील अध्यक्ष श्याम गुप्ता, अशोक जायसवाल, रामस्वरूप वर्मा, मनोहर जैन,तिलोक चन्द पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक पेंशनर एसोसिएशन विद्युत मण्डल जिला धार, वर्तमान अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसौदिया, सहित सभी पेंशनर साथियों ने प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रयासों को एवं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री सहित सरकारों के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए अपेक्षा की है कि पेंशनरों की रूकी हुई किस्त देने में अब देर नहीं हो तथा तेरह सूत्रीय मांगों पर विचार कर स्वीकृति प्रदान करें।यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सुनील निगम ने दी।



Comments
Post a Comment