बेटमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन
इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल के नेतृत्व में अंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन
बेटमा : दिल्ली में 20 जुलाई 2026 को अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर केंद्र सरकार के इशारे पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज, लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा न कराए जाने तथा नेता प्रतिपक्ष _माननीय श्री राहुल गांधी जी_ सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में _बेटमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी_ द्वारा बुधवार को अंबेडकर प्रतिमा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
धरने का नेतृत्व _इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल_ ने किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए श्री मोती सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाना केंद्र सरकार की तानाशाही का प्रतीक है। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी जब छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे तो उन्हें भी दिल्ली पुलिस द्वारा घसीटकर गिरफ्तार किया गया। यह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर अपमान है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण देशभर में 20 से अधिक छात्रों ने दुखी होकर अपनी जान गंवा दी है। केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से 4 प्रमुख मांगें की:
1. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।
2. दोषी पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
3. शिक्षा मंत्री _श्री धर्मेंद्र प्रधान जी_ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा लिया जाए।
4. पेपर लीक से पीड़ित होकर जान गंवाने वाले 20 छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
इस अवसर पर _सत्यनारण जाट_ - प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस बेटमा,मलिक खांन,सचिन सोनी, नरेंद्र मकवाना, अमित पटेल ( मंडलम अध्यक्ष),युसुफ पटेल ( पूर्व सरपंच), हर्षित मंडलोई ( मंडलम अध्यक्ष),कमल जिंदल,सुरेश जाट,रफिक पठान,जाहिद मंसुरी,आबिद जागिरदार,मोहन जाट,अफसर खांन, राजेन्द्र कोठारी,लोकेश सिसौदिया, हर्षित खंडेलवाल,सादाब खानं,सुभम वर्मा,सुभम परमाल,संजय ठाकरिया, धर्मेंद्र सोलंकी,रितेश दरबार,शेरअली शाह,ईशुफ शेख,इरफान शेख,इमरान शेख, ओमप्रकाश पटेल,सोहन जाधव,मंथन जाधव, जितेन्द्र भाटिया,रघु प्रजापत,अलकेश वर्मा,लक्की भाटिया,पंकज सोलंकी,नानुराम भाटी, सहित समस्त ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
धरने के दौरान "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो", "पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा दो", "तानाशाही नहीं चलेगी" के नारे लगाए गए।




Comments
Post a Comment