सती माता मंदिर परिसर सादलपुर पर आदर्श रामायण मण्डल ने सुन्दर काण्ड पाठ की संगीत मय प्रस्तुति दी।
नगर के सतीमाता मंदिर परिसर में संगीत मय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। यजमान राजेश राठौड़ सुरेश राठौड़,ऋषि राठौड़ ने पूजा कर मण्डल के रामभरोसे वर्मा, सुभाष जाट, लोकेन्द्रसिंह चौहान, शंकरलाल सोनगरा,गजराज कुशवाह, संदीप चौहान,दीपक राठौड़, रवि राठौड़,संजय राठौर, इन्दर सिंह मौर्य,श्री राम मौर्य हरसोरा संदीप बिजूर सहित उपस्थित श्रोताओं का तिलक पर अंग वस्त्र से स्वागत किया।इस अवसर पर लेबड़, घाटा बिल्लौद,केसूर के गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देते हुए भक्ति मय वातावरण बना दिया।
साथ ही बाहर से पधारे मेहमानों में राधेश्याम राठौड़, बखतगढ़, धर्मेन्द्र राठौड़ मनासा, कपिल राठौड़ , नागदा,भोमसिंह पटवारी, उदयसिंह वर्मा , बाबूलाल चौहान, डॉ धर्मेन्द्र गढ़वाल ,एब इन्स्पेक्टर प्रेमचंद वर्मा,ए एस आई राकेश मेड़ा सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं मातृ शक्ति देर रात तक आनंद लेते रहे।
संगीत समीर सादलपुर,अरूण गोस्वामी बग्गड़,गोलू ताजपुर वालों ने दिया। यजमान राजेश राठौड़,महेश राठौड़,मनोहर राठौड़, सोहनलाल राठौड़ ,दीपक राठौड़ व परिवार जन ने आरती उतारी।प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने योग संदेश दिया।ऋषि राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment