वीणा वादिनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा जिले के प्रथम कराओंके गायन प्रतियोगिता में नालछा के प्रद्दुम्न शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया ।
वीणा वादिनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा जिले के प्रथम कराओंके गायन प्रतियोगिता में नालछा के प्रद्दुम्न शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया ।
धार- जिले के प्रथम कराओके गायन प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनीयर वर्ग का कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीण आजीविका भवन माण्डू रोड पर आयोजित किया गया ! कार्यक्रम में शुभांरभ अवसर पर मुख्य अतिथि नारायण कुबरे जोशी, अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता विकास शर्मा,संजय शर्मा, नवनीत जैन, रीतेश डावर, विकास जाट, राहुल पाल, नंदराम डावर, खेमराज जी, धर्मेन्द्र राठौर के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ । कार्यक्रम में समधुर गीतों की एक से एक प्रस्तुतियॉ दी गई । कार्यक्रम में धार, नालछा, मानपुर, महू, इन्दौर एवं धामनोद के कलाकारो ने भी भाग लिया । संजय शर्मा एवं श्रीमती दीपिका शर्मा – हम दील दे चुके सनम, धर्मेन्द्र शर्मा – वो देश हमारा है, नवीन राजकुंवर – अभी मुझमें कही, श्रीमती किरण रावल – आजा रे---परदेसी, डॉ अनिल वर्मा- मैं शायर तो नही, डॉ राजेश गुप्ता – हमें और जीने की, श्रीमती सोनिका अग्रवाल द्वारा दील तो है दील, श्रीमती रेखा जोशी – हमने सनम को खत लिखा जैसे समुधर गीतो की प्रस्तुतियॉ दी गई । कार्यक्रम के अंत में सरदारसिह मेडा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा समापन अवसर पर कार्यक्रम में जूनीयर वर्ग में प्रथम जसकिरत, द्वितिय में दो का चयन प्रदुम्य शर्मा नालछा एवं पवित्रा तथा तृतीय में प्रिया विश्वकर्मा विजेता रहे । सीनीयर वर्ग में प्रथम श्रीमती सोनिका अग्रवाल, द्वितिय कन्हैयार पंवार इन्दौर, एवं तृतीय स्थान पर गजेन्द्र सिंह परमार विजेता रहे । सभी विजेताओं को प्रथम पुरूस्कार 2100, द्वितिय 1100, एवं तृतीय को 500 नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन इन्दौर से आई एंकर कविता कोचले द्वारा किया गया । संगीत शिक्षक श्री विजय दुबे, पं.श्यामलाल शर्मा, नंदराम बारिया जज के रूप में अतिथि रहे। आभार संचालक एवं सिंगर पं. धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा माना गया । कार्यक्रम में लगभग 120 व्यक्ति शामिल रहे । शर्मा परिवार के लाड़ले प्रद्दुम्न शर्मा के नगर आगमन पर ढोल ढमांके के साथ अगवानी कर शोभा यात्रा निकाली गई पूष्प वर्षा माल्यार्पण कर जश्न मनाया गया। नालछा के प्रसिद्ध कथा वाचक परिवार बालमुकुंद शर्मा सहित परिवार को बधाईयां दी गई। पतंजलि योग पीठ जिला धार की ओर से रामभरोसे वर्मा, क्षत्रिय कुशवाह समाज की ओर से पावन कुशवाह, रामेश्वर बड़गूजर, तुलसीराम वर्मा, कैलाश चंद्र वर्मा ने होनहार कलाकार को बधाई दी।


Comments
Post a Comment