गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने किया दादा-दादी एवं नाना-नानी का चरण पूजन
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अभिनंदन हायर सेकेंडरी स्कूल, बेटमा में नर्सरी से कक्षा दुसरी तक के विद्यार्थियों द्वारा अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी का चरण पूजन कर उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों तथा अपने बड़ों के प्रति आदर और कृतज्ञता की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर तथा चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिनमें स्वागत गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विद्यालय संचालिका सुश्री प्रमिला शिंदे ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान का पर्व नहीं है, बल्कि जीवन के प्रथम गुरु के रूप में माता-पिता एवं दादा-दादी तथा नाना-नानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का भी अवसर है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति एवं पारिवारिक संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती लता गहलोत सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएँ की गईं।






Comments
Post a Comment