स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय की रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।
स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा, विद्यालय का रजत जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र और छात्रा को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की अध्यक्षा सुनीता शारदा, संचालक गिरधर शारदा, एवं प्राचार्या माधवी वर्मा, व उप प्राचार्य अनिरुद्ध भदोरिया द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें समूह नृत्य, समूह गीत, भाषण ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षिका विनीता शर्मा ने विद्यालय की गौरव पूर्ण यात्रा को साझा किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षा सुनीता शारदा ने समस्त छात्रों को शुभकामना के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की । विद्यालय समिति के सदस्य गोपाल शारदा, राजेश शारदा, मंजु और शकुंतला जी विद्यालय की प्रगति व अनुशासन के लिए डायरेक्टर सर की सराहना की। उप प्राचार्य अनिरुद्ध भदोरिया ने आभार व्यक्त किया । साथ ही मुख्य अतिथियों राम पटेल, विश्वा वरवड़े, गोपाल सुनेर और आयुश मकवाना को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन साखीप्रित और हिमांशी गुर्जर ने किया ।





Comments
Post a Comment