द्वारकाधीश रूक्मिणी विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
समीपस्थ ग्राम बगड़ी राम मे भागवताचार्य पंडित गोपाल कष्ण शर्मा कुसावदा वालों के पावन सानिध्य में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर प्रसंगानुसार भगवान द्वारकाधीश एवं रूक्मिणी विवाह की अभिनयात्मक प्रस्तुति आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के द्वारा दी गई ।
कु दर्शना ने द्वारकाधीश कु महिका पाटीदार ने रूक्मिणी की तथा श्रीमती दीपिका, ममता,नीता, नम्रता,रोनक एवं कविता पाटीदार ने सखीयों की भूमिका निभाई ।विवाह संस्कार यज्ञाचार्य पं चेतन शर्मा ने वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराये। कन्यादान यजमान दिनेश बद्रीलाल पाटीदार ने किया।इस अवसर पर वर्मा ने स्वरचित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोकगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया साथ ही योग आयुर्वेद अपनाने का आह्वान किया।ग्रीष्म ऋतु में गेंहू की फ़सल को आग से बचने हेतु अपने अपने ट्रेक्टर में कल्टीवेटर या डगफुट लगाकर रखें तथा दवाई छीटने की टंकी पानी भर कर रखें ताकि समय पर काम आसके।
ऋषभ,चेतन पाटीदार, समन्दर सिंह आचार्य एवं ग्राम के नागरिकों,बाहर से पधारे मेहमानों तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही। संगीत आर्गन वादक राधेश्याम सिसौदिया सादलपुर एवं तबला वादक दीपक चौहान ने दिया । भरतलाल पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment