सादलपुर की राकेश नर्सरी पर दीदी मां ऋतुम्भरा जी ने गो माता का पूजन किया।
बदनावर में विराट हिंदू सनातन धर्म सभा को संबोधित करने जाते समय दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी थोड़ी देर के लिए ग्राम सादलपुर में राकेश नर्सरी पर पधारे।
जहां दीदी मां के भक्तों ने जय घोष लगाते हुए पुष्प वर्षा कर, पुष्प माला से दीदी मां का भव्य स्वागत किया। समय कम होते हुए भी जब उनसे जानकी देवी गोपालन अनुसंधान केन्द्र सादलपुर में गौ माता का पूजन करने का आग्रह किया तो सहर्ष, आनंदित होकर दीदी मां गाड़ी से उतरे और वात्सल्य, प्रेम के साथ गौ माता का पूजन कर गो भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
सभी कार्यकर्ता, भक्तगण दीदी मां को साक्षात अपने बीच देखकर बहुत ही आनंदित और उत्साह से भरे हुए थे। इस अवसर पर रामभरोसे वर्मा, रामस्वरूप वर्मा,राजेश वर्मा,दीपक राठौड़, राहुल परमार महेश राठौड़ तरुण राठौड़ , चन्दन बराड़ीया , शिवनारायण जाट, लाखनसिंह चौहान, इन्दरसिंह मोर्य, लाखनसिंह नवासा,जनपद सदस्य सुरेन्द्र जाट
और जानकी देवी गोपालन अनुसंधान केन्द्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनको इस प्रकल्प के बारे में जानकारी दी। दीदी माँ को केन्द्र द्वारा निर्मित "गोबर गणेश " की प्रतिमा केन्द्र के प्रबंधक जयेश वर्मा,संजय वर्मा, विवेक वर्मा और रोहित वर्मा,सपन वर्मा ने भेंट की । मातृशक्ति की प्रेरणा स्त्रोत साध्वी ज्ञान ज्योति जी रामनगर के साथ श्रीमती गौरी,प्रेम देवी, शकुंतला देवी, बबिता ,पूजा वर्मा ने दीदी मां का सानिध्य प्राप्त किया। बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।संत श्री स्वामी सत्यश्रेय गिरी ऋषिराज जी महाराज के प्रति वर्मा परिवार ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment