सादलपुर में संत रविदास जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विशाल शोभायात्रा एवं भंडारे के साथ सम्पन्न।
सादलपुर में संत रविदास जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विशाल शोभायात्रा एवं भंडारे के साथ सम्पन्न।
सादलपुर हीरानगर स्थित संत रविदास जी महाराज के मंदिर पर संभाग स्तरीय आयोजन परम पूज्य राष्ट्रीय अमृत वाणी एवं रविदासिया धर्म प्रचारक आचार्य श्री रामदयाल जी शास्त्री के पावन सानिध्य में किया जाकर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की मूर्ति स्थापना की गई।यज्ञ हवन के साथ मूर्ति के नगर भ्रमण के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जब शोभायात्रा नगर के सत्यवीर तेजाजी चौक पर पहुची तो ग्राम पंचायत सादलपुर के सौजन्य से स्वागत मंच से सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान, रामभरोसे वर्मा, शिवनारायण जाट, राजेश वर्मा,उदयसिंह चौहान, घनश्याम चौहान, भोमसिंह पटवारी, विष्णु दायमा,सुनील निगम, आनंदीलाल कुशवाह, रामसिंह कुशवाह, चन्दन बराडिया,रामस्वरूप वर्मा,संजय जाट अंतिम चौहान सहित गणमान्य नागरिकों ने पूष्प वर्षा कर स्वागत किया।रथ पर विराजमान रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, दूसरे रथ पर सवार आचार्य रामदयाल जी शास्त्री को एवं साथ में बिराजे संत को साफा बंधवाकर माल्यार्पण किया गया। पूर्व सरपंच बाबूलाल चौहान सिर पर पोथी धारण किये हुए थे। भजनों की धुन पर थिरकते युवक युवतियों का उत्साह देखते ही बनता था आतिष बाजी की जारही थी एसे में भाव भक्ति रस से सराबोर हो गया था। पुनः मंदिर पहुंचे जहां पर विधि विधान से मूर्ति की स्थापना के साथ अमृत वाणी श्रवण कर श्रृद्धालु धन्य हो गये।महा आरती उतारी गई। महाप्रसाद का आनंद भंडारे में सहभोज के साथ लिया।


Comments
Post a Comment