Skip to main content

प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिला धार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धार जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

 *प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन एवं विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिला धार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धार जिला कलेक्टर के माध्यम से  ज्ञापन सौंपा।* 

 विगत दिवस। वित्त मंत्रालय भारत सरकार , नई दिल्ली , द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापस लिए जाने बाबद प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला धार के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ओर विद्युत मंडल के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसौदिया ने संयुक्त कलेक्टर आशा परमार को  संयुक्त रूप से  ज्ञापन  आज दिनांक 25 मार्च 26 को दिया गया।  शासन पेंशनरों के विरुद्ध सदा कुठाराघात करता रहा है इसी इसी तारतम्य  में समय-समय पर पेंशनर ज्ञापन के द्वारा सरकार को सूचित करते रहते हैं इसी तारतम्य में वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशन के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने हेतु ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स के पदाधिकारी इकट्ठे होकर जिला कलेक्टर धार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा  ।ज्ञापन जिसमें प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा के साथ संगठन के पदाधिकारी इंदौर संभाग के अध्यक्ष  भीमसिंह  सिसौदिया,उपाध्यक्ष ओम शर्मा,शशिकांत दुबे, सचिव सत्यनारायण शर्मा, प्रचार सचिव छोगालाल वर्मा,विद्युत विभाग से अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया के साथ सचिव कैलाश परमार भी।उपस्थित रहे सभी का उपप्रांताध्यक्ष चंपालाल पाटीदार ने सभी पेंशन साथियों को बधाई दी और उनका आभार माना। ज्ञापन देने पधारे पेंशनर साथियों को पाटीदार  ने 16 अप्रैल को विशाल सम्मेलन भोपाल में होने की जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा साथियों को इकट्ठा होकर भोपाल जाने हेतु प्रेरित किया । प्रांतीय प्रचार मंत्री रामभरोसे वर्मा ने साधुवाद दिया।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी विजय शिंदे द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...