बगड़ी राम मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रंगा रंग प्रस्तुति के साथ मनाया गया।
समीपस्थ ग्राम बगड़ी राम मे भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा कुसावदा वालों के सानिध्य में संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है ।प्रसंगानुसार कथा के चतुर्थ दिवस में भागवान श्री कृष्ण जी का प्राकट्य हुआ इस अवसर पर आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के लोक कलाकार एवं पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा के द्वारा अभिनयात्मक प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
नन्हे से कान्हा को शेषनाग की छत्रछाया में वासुदेव बने तरूण पाटीदार जब पांडाल में पहुंचे तो हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नन्द घर आनन्द भयों जय हो नन्दलाल की आवाज से पांडाल झूम उठा पूष्प वर्षा होने लगी मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। नन्द बाबा मैया यशोदा जी के द्वार पर ग्वाल-बाल बने ऋषभ,चेतन पाटीदार सिर पर मोरपंख का ताज पहने गोपियों के वेश में कु महिका,दर्शना व सखियों की टोली बधाई लेन पहुंचे।
वर्मा ने गोकुल मथुरा की गलियों में गाया जाने वाला लोकगीत धीरे आन्दे रे जरा धीरे आन्दे,गाय की गुवाली जरा धीरे आन्दे।की शानदार प्रस्तुति देते हुए योग एवं नशा मुक्ति , मोबाइल के रेडिएशन से होने वाले नुकसान से अगाह किया, इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए मोबाइल कवर के पीछे दस पन्द्रह तुलसी के पत्ते रखने की प्रेरणा दी।
करिये योग रहिए निरोग का संदेश देते हुए समां बांध दिया। श्रृद्धालु जमकर थिरके फूलों की होली खेली गई। यज्ञाचार्य पं चेतन कृष्ण शर्मा के निर्देशन में यजमान बद्रीलाल पाटीदार ने सपत्नीक आरती उतारी साथ ही परिवार के सदस्यों व बाहर गांवों से पधारे मेहमानों ने आरती में भागीदारी की। समन्दर सिंह आचार्य जी का योगदान रहा। संगीत आर्गन वादक राधेश्याम सिसौदिया सादलपुर ने तबला वादक दीपक चौहान ने दिया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं मातृ शक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही।माखन मिश्री,मोहन भोग,कदली फल का प्रसाद वितरित किया।आयोजक परिवार ने आभार व्यक्त किया।






Comments
Post a Comment