Skip to main content

6 सितंबर के देशव्‍यापी बंद के दौरान म.प्र. में सतर्कता, अधिकांश जिलों में धारा144 लागू

भोपाल। एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ अनारक्षित वर्ग के 114 संगठनों ने गुरुवार को भारत बंद का आव्हान किया है। इस बंद को मप्र में सपाक्स समाज संस्था ने समर्थन दिया है। वहीं ग्‍वालियर में कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

संगठनों का दावा है कि बंद के दौरान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रदेशभर में व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप सहित बाजार बंद रहेंगे। हालांकि दूध सप्लाई समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं को बंद से बाहर रखा है।

भोपाल में खुले रहेंगे स्कूल, कॉलेज



6 सितंबर के देशव्‍यापी बंद के दौरान MP में सतर्कता, अधिकांश जिलों में धारा144 लागू



आईजी जयदीप प्रसाद के अनुसार शहर में धारा 144 नहीं लगाई गई है। किसी ने धरने, प्रदर्शन और रैली की अनुमति नहीं मांगी है। स्वेच्छा से बंद रखने पर आपति नही लेकिन जबरदस्ती बंद करवाने वालो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। शहर में स्‍कूल, कॉलेज खुले रहेंगे।

एट्रोसिटी एक्ट को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया। जिससे अनारक्षित वर्ग (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक) भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकारों से नाराज है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भारत बंद का आव्हान किया गया है। जिसमें प्रदेश में अनारक्षित वर्ग का सशक्त संगठन सपाक्स समाज संस्था समर्थन में उतर आया है। संस्था के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को समर्थन किया है।






बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने मध्‍यप्रदेश के जिलों में करीब साढ़े 10 हजार अतिरिक्त पुलिस बल भेजा है।

पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षकों व अन्य मैदानी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।




देउस्‍कर के अनुसार अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उल्‍लेखनीय है कि बंद के समर्थन में करीब तीन दर्जन संगठनों के साथ कई व्यापारिक संगठन भी उतर आए हैं। अधिकतर जिलों में धारा 144 लगा दी है और धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है।

उनके अनुसार दो अप्रैल को एट्रोसिटी एक्ट के समर्थन में हुए आंदोलनों के अनुभव के आधार पर पुलिस की तैयारियां कराई गईं हैं।







देउस्कर ने बताया कि अभी केवल ग्वालियर जिले में हथियार के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से स्कूल या कॉलेज बंद रखे जाने की सलाह भी नहीं दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...