Skip to main content

भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी पहुचेगी मस्जिद





इंदौर. आने वाले विधान सभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कस रखी है। दोनो पार्टियां किसी भी वर्ग को साधने का मौका नहीं छोड़ रही है। शहर के सैफी नगर में बोहरा समाज की ऐतिहासिक वाअज हो रही है । इसमें लाखों लोग शामिल हो रहे है। शुक्रवार को जहां मोदी बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना साहब से मिले

 इसके बाद अब कांग्रेस के नेताओं ने भी उनसे मिलने की योजना बना ली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 16 सितंबर को इंदौर आ रहे है। इस दिन दोपहर में उनका रोड शो निकलेगा, कांग्रेसियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद वे सीधे सैयदना से मिलने पहुचेंगे।
सैयदना बोहरा समाज को वाअज सुना रहे है। देश भर से लाखों समाजजन इसमें शरीक हो रहे है। सैयदना से मिलने विशेष तौर पर मोदी आए थे

 इसके पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला भी पहुंचे थे। भाजपा नेताओं के बाद बोहरा समाज के बीच कांगेस नेता भी पहुंचने वाले है।

गांधी भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में रोड शो के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने व जगह जगह स्वागत करने की तैयारियों को लेकर सभी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारी शहर अध्यक्ष कमलनाथ अध्यक्ष बनने के बाद 16 सितंबर को पहली बार इंदौर आ रहे है। पहले तय कार्यक्रम के तहत 16 सितंबर को उनकी देपालपुर में सभा होना थी, लेकिन अब इसमें इंदौर का कार्यक्रम भी जुड़ गया है। इस दिन देपालपुर में सभा के बाद वे हेलीकाप्टर से पीटीसी मैदान पर उतरेंगे। दोपहर करीब 2 बजे उनका रोड शो कृषि कॉलेज से शुरू होगा। यहां से व्हाइट चर्चा चौराहा, दवा बाजार से आरएनटी मार्ग होते हुए रीगल तिराहा होकर प्रेस क्लब तक जाएंगे। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान सैफी नगर जाकर वहां बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब से मुलाकात करेंगे। मोदी के बाद स्थानीय कांग्रेसी राहुल गांधी को भी सैयदना से मुलाकात करवाने के लिए प्रयासरत है।


Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...