Skip to main content

Video एमजीएम स्कूल के वार्षिक उत्सव में दिखा संस्कृति का प्रतिबिंब



एमजीएम स्कूल के वार्षिक उत्सव में दिखा संस्कृति का प्रतिबिंब

tu


बेटमा - एमजीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल कालीबिल्लोद ने अपने सिल्वर जुबली वर्ष में वार्षिकोत्सव प्रतिबिंब का आयोजन किया।

इस भव्य आयोजन को मध्य प्रदेश के राजकीय अतिथि सम्मान प्राप्त मुख्य अतिथि परम पावन मोरान मॉर बेसेलियोस मारथोमा पोलोस द्वितीय, सुप्रीम हेड ऑफ़ इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च, विशेष अतिथि हिस ग्रेस डॉ. गीवर्गीस मार युलियोस, बिशप ऑफ़ अहमदाबाद डायोसिस एवं देपालपुर विधायक विशाल जगदीश पटेल के साथ फादर वर्गीस थामस एवं प्राचार्या डॉ. विभा मथारू ने दीप प्रज्वलित करके किया।


विशाल सुसज्जित मंच पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति का रंग और प्रतिबिंब दिखाया। नर्सरी से 12 वी तक के करीब 400 बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य, नाटक, एरोबिक्स, कराटे, सालसा,मयूर नृत्य, मलाला स्पीच नृत्य , प्रादेशिक पारम्परिक नृत्य करके, एवं पिरामिड बना कर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्राचार्या डॉ. विभा मथारू ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। फादर वर्गीस थॉमस ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण दिया।

 विशाल पटेल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की साथ ही अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा के प्रयोग और विकास पर बल देने की बात कही। कारगिल युद्ध में शामिल रिटायर्ड नायक विमल वर्मा फौजी ने अपने संस्मरण सुनाए और बच्चों और पालकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया।

इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान और आर्ट कला प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने अनेक मॉडल, चित्र और नए वैज्ञानिक आविष्कार के माध्यम से अपनी कला और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। अतिथि और पालकों ने इसकी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कक्षा दसवीं बोर्ड में सागर पिता चक्रधर मंगराज और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर प्रिया छाडोदी को 7 हजार का चैक पुरस्कार में दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने नए विद्यालय भवन का उद्घाटन भी किया। वार्षिकोत्सव का संचालन लिया सुसन जोसेफ ने किया और आभार गीता वासु ने माना  || 

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...