Skip to main content

Video बेटमा ,शा. प्रा. वि. खतेड़िया सारंग में 18 मार्च को होलिका उत्सव का आयोजन किया गया।



बेटमा, खबर जरा हटके ''ऐसा शायद ही कोई सरकारी स्कूल होगा जहां सभी त्योहार स्वंय के खर्च से स्कूल में करवाते होगें। लेकिन यह सौ प्रतिशत सत्य बात है।  शा. प्रा. वि. खतेड़िया  सारंग में दिनांक 18 - 03 - 2019 को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होलिका उत्सव का आयोजन किया गया है।

इसमें विशेष रूप से बेटमा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के न्यूज चैनल और न्यूज पेपर के सभी मिडिया कर्मी और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं  को आमंत्रित किया गया था। इस में नई दुनिया के वरिष्ठ पत्रकार उमेश जी सौलंकी, अग्निबाण ओर पत्रिका के पत्रकार श्री भूपेंद्र सिंह पंचोली, श्री अनिल (शानू) जी मण्डलोई, श्री सुनिल यादव दैनिक भास्कर, श्री रमेश जी काकरवाल स्वराज एक्सप्रेस रिपोर्ट, श्री बंटी देवडा खतेड़िया सारंग के दबंग दुनिया के रिपोर्ट आदि

ओर सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरपाल सिंह चौहान, श्री दिनेश जी बारगल, श्रीमती रश्मि बारगल आदि को किया गया था। इन सभी ने आमंत्रण स्वीकार किया ओर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह पंचोली, विषेश अतिथि हरपाल सिंह चौहानथे।

इस अवसर पर पंचोली द्वारा बच्चों को होली के बारे में एक कहानी के माध्यम से राजा हिरण्य कश्यप ओर उनके बेटे प्रहलाद की ईश्वर की भक्ति के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक और गांव के सभी बच्चे और शाला के शिक्षक श्री जगतसिह चौहान, श्री राकेश छागानी और गांव की ओर से

डां. भंवरसिह राठौर, श्री रामरतनसिह जी पवांर वरिष्ठ नागरिक भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। श्रीमती जामोद मैडम की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव के सभी बच्चों को पिचकारीया बाटी गई हैं ।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों और बच्चों ने मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली गई।बच्चों को पानी का महत्व समझाते हुए।उन्हें सुखे - रंगों से होली खेलने ओर पेड़ - पौधों को कभी काटना नहीं चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधों लगाना चाहिए इसके बारे में समझाया गया। ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिनेश जी बारगल ने की और संचालन श्रीमती रश्मि बारगल ने किया।आखरी में इस कार्यक्रम में पधारे हुए उपस्थित सभी लोगों के  भोजन व्यवस्था रखीं गई थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वयं के व्यय से श्रीमती बालकिशोरी  जामोद की और से किया जाता है। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का आभार  श्रीमती जामोद मैडम द्वारा व्यक्त किया गया।🌸 मेरा संदेश "होली खेलों खुब पर पानी से नहीं सूखे रंगों से खेलों पानी बचाकर पानी की कीमत को पहचानिए। पानी हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है।एक बूंद भी पानी की बेकार न फैको ।श्रीमती बालकिशोरी जामोद प्रधानाध्यापिका शासकीय प्राथमिक विद्यालय  खतेड़िया सारंग कन्या संकुल बेटमा तहसील देपालपुर, जिला - इंदौर (म. प्र.) भारत देश के सभी नागरिकों को होली की बहुत - बहुत बधाईयाँ और ढेर सारी शुभकामनाएं।। जिंदगी जियो खुशी से  और दूसरों को भी खुशी से जीने दो। 

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...