Skip to main content

बीजेपी ने राज्यपाल से की विशेष सत्र बुलाने की मांग, कहा- कमलनाथ सरकार अल्पमत में



लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और अब बारी नतीजों की है। 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस अनुमान को देखते हुए बीजेपी ने सोमवार को एक नई राजनीति शुरू कर दी है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करेगी। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। बता दें कि बीजेपी के पास मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 231 सीटों में से बीजेपी के पास 109 हैं जबकि 113 सीटों के साथ कांग्रेस सत्ता पर काबिज है।
 'मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने वाली हैं'

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने सोमवार को कहा कि एग्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने वाली हैं। भार्गव ने कहा, 'यह इस बात का संकेत है कि कमलनाथ सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। इसलिए उनकी मांग है कि राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया जाए।'

'विधानसभा सत्र में सत्ताधारी दल की शक्ति का भी परीक्षण हो जाएगा'

भार्गव ने आगे कहा, 'विधानसभा सत्र में सत्ताधारी दल की शक्ति का भी परीक्षण हो जाएगा। कांग्रेस के पास दूसरों के सहयोग से बहुमत है, भाजपा चाहती तो वह भी जोड़-तोड़ करके सरकार बना सकती थी, मगर भाजपा ने ऐसा नहीं किया। सरकार अपने आप गिर जाएगी। मैं खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि समय आ गया है और जल्द ही उन्हें जाना होगा।'

कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा

इससे पहले महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश में 29 में से 22 सीटों पर कांग्रेस की जीत के दावे पर कहा कि फिलहाल तो लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बने रहने पर भी प्रश्न चिह्न लगा हुआ है।

विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में मतदान के पहले संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा भी किया। इसके पहले भी विजयवर्गीय मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लोकसभा चुनाव के बाद बने रहने के संबंध में सवाल खड़े कर चुके हैं। वे पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी हैं।

कमलनाथ तो पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहेंगे : नरेंद्र सलूजा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि कमलनाथ तो पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहेंगे। सलूजा ने ट्वीट के माध्यम से दावा करते हुए कहा कि कमलनाथ पांच वर्ष ही नहीं, कांग्रेस की सरकार राज्य में अगले 15 वर्ष तक कमलनाथ के नेतृत्व में रहेगी। उन्होंने विजयवर्गीय को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी चिंता करें, क्योंकि आगामी 23 मई के परिणाम के बाद उनका (विजयवर्गीय) पश्चिम बंगाल के प्रभारी का पद जरूर खतरे में आ जाएगा। दीदी (ममता बनर्जी) ने धज्जियां बिखेर दी हैं।

15 साल सत्ता में रहने के बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार गिर गई थी

विधानसभा चुनाव में लगातार 15 साल सत्ता में रहने के बाद बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान की सरकार गिर गई थी और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी हालांकि बहुमत के करीब होने की वजह से बीजेपी सत्ता में वापस आने का प्रयास करने की खबरें सामने आ रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...

"तिरंगे की शान में रंगा स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "

 "तिरंगे की शान में रंगा  स्काय हाईट्स एकेडमी विद्यालय और देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ "  स्वतंत्रता दिवस के  80 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में प्रेसिडेंट महोदया सुनीता शारदा ,संचालक  गिरधर शारदा एवं प्राचार्य महोदया माधवी वर्मा  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा को सलामी दी गई।  विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। संचालक महोदय ने समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी । विद्यालय की  प्राचार्या  महोदया उद्बोधित करते हुए कहा कि जेन जेड अर्थात युवा शक्ति को सुपर पावर बनाना है ।साथ ही जेन अल्फा से कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करना होगा और विद्यार्थियों को देश की एकता , अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।  हेड गर्ल याशिका  चौ...