Skip to main content

सरपंच की दमंगता विधायक के नाम की आड़ लेकर चल रहे हैं अवैध उत्खनन…..


बेटमा से राजेन्द्र सूर्यवंशी की रिपोर्ट

लगातार अवैध खनन की शिकायत की मिलते हुए पत्रकार द्वारा कई पंचायत का सर्वे किया गया। जहां पर की घटनास्थल की जानकारी लेने पर पाया गया कि उक्त स्थान की खुदाई लगातार एक महीने से चल रही है, जब तलाई की पूरी खुदाई होते हुए प्रत्यक्ष रूप से पत्रकारों द्वारा देखकर जेसीबी चलाते हुए व्यक्ति से पूछा गया तो ,ना ही उसके ठेकेदार के बारे में कुछ बताया गया और ना ही इंजीनियर की जानकारी दी गई, बस यही कहा गया कि जो भी है वह क्षेत्रीय सरपंच की अनुमति से चल रहा है। साथ ही उक्त स्थान से निकलते हुए जब कुछ दूरी पर जानकारी लगी की गौरव नाम का व्यक्ति उक्त मामले को संभालता है। तब पत्रकारों द्वारा चर्चा करने पर अपने आपको इंजीनियर बताया गया और कहां गया की परमिशन नाम की कोई भी प्रति हमारे पास नहीं है और हमें ऊपर से आदेश नहीं है कि हम किसे बताएं और सरपंच से उसके मोबाइल द्वारा बात कराई गई। तब सरपंच द्वारा जानकारी मांगने पर कि श्रीमान जी पंचायत द्वारा दी गई परमिशन या उक्त व्यक्ति द्वारा बताया जा रहा है कि आपकी अनुमति से उक्त कार्य चल रहे हैं, तब सरपंच द्वारा कहा गया कि मैं विधायक विशाल पटेल का रिश्तेदार हूं, और उन्होंने मुझे स्पेशल परमिशन दी है आप कौन होते हैं जानकारी मांगने वाले और पूरे पत्रकारों को गाली बक कर कहा गया कि, प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं। क्योंकि मेरे खास रिश्तेदार विधायक जी हैं। उक्त इसी प्रकार की घटना देखने को कुछ समय पूर्व खिमलावदा पंचायत में तलाई खुदाई को लेकर देखने को मिली थी जहां पर भी चुनाव के चलते हुए सरपंच द्वारा आचार संहिता का मजाक उड़ाते हुए लगातार दो हजार से 3000 के बीच डंपर मिट्टी की खुदाई कर अटाहेड़ा रोड पर बिछा दिया गया था ,वहां पर भी विधायक जी का नाम लेकर ही खुदाई की गई थी। घटना की जानकारी देपालपुर एस.डी.एम.महोदय को भी दी गई थी|

 मगर कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की गई थी, और आज फिर आचार संहिता का मजाक उड़ाते हुए इस प्रकार की घटना होना यह बताता है कि अवैध उत्खनन करने वालों पर प्रशासनिक अमले का और प्रशासकीय अधिकारियों का किसी भी प्रकार का भय नहीं है। देपालपुर तहसील में चलने वाले अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले हर शख्स द्वारा विधायक विशाल पटेल का नाम लेकर या तो डराया जा रहा है, या फिर गलत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को डराया जा रहा है ,सामाजिक स्तर पर हर व्यक्ति द्वारा कहा जाता है कि वह हमारे करीबी रिश्तेदार हैं आखिर इन गलत गतिविधियों में विधायक विशाल पटेल का हाथ है या नहीं और प्रशासनिक अधिकारी की आखिर वह कौन सी मजबूरी है, जिसके चलते वह कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...