Skip to main content

इंदौर : कोरोना की दहशत, 73 साल में पहली बार रंगपंचमी पर रंग बरसाते नहीं निकलेगी गेर

इंदौर,
खोजी नजर ब्यूरो। करोना वायरस के चलते रंगों के त्यौहार रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। गेर नहीं निकालने के निर्देश आने से पहले शहर के चारों गेरों के आयोजकों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। जहां रंग बरसाने के लिए टैंकरों पर मिसाइले कस गई थी वहीं हजारों किलों गुलाल भी आ चुका था। 73 साल से निकाली जा रही गेरों की परंपरा में यह पहला मौका है जब गेर नहीं निकाली जा रही है। संगम कार्नर की गेर में शामिल होने बरसाने से कलाकार आ चुके थे तो मारल क्लब ने खंडवा से रामराज्य ढोल की टीम को वापस लौटाया।

यह पहला मौका जब नहीं निकल रही गेर

- टोरी कार्नर रंगपंचमी समिति के शेखर गिरि का कहना है कि दिनभर प्रशासन के लोग मार्ग का मुआएना करते रहे और रात को गेर निकालने देने से इनकार कर दिया। पानी के टैंकर आकर खड़े है। 150 बोरी गुलाल आ गया है। मिसाईले टैंकरों में कस दी है। जिन लोगों के संसाधनों का उपयोग होना था उनको पैसे दे दिए है।


लट्टमार होली के लिए कलाकार आ गए थे

संगम कार्नर चल समारोह समिति के कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद अब गेर नहीं निकाली जाएगी। हालांकि हमने गेर की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। 4 हजार किलों गुलाल और फूल तैयार था। 250 मेहमान भी आए थे। डीजे साउंड की गाडिया आ गई थी। लट्मार होली के लिए बरसाना से कलाकार भी आ गए थे।

खंडवा से लौटाया रामराज्य ढोल
रायल क्लब के अभिमन्यु मिश्रा ने बताया कि 100 सदस्यी रामराज्य ढोल खंडवा तक आ गया था। गेर के निरस्त होने के बाद उन्हें वहीं से वापस लौटाया गया। कार्यकर्ताओं के लिए खाने के पैकेट भी बन गए थे। ट्राले, टैक्टर और अन्य वाहन भी पहुंच गए थे। तैयारियां पूरे होने के बाद सबके हित को ध्यान में रखते हुए गेर निरस्त करने के फैसले में सहमति दी।

इन्होंने पहले निकालने से मना कर दिया था

हिंद रक्षक संगठन : हिंद रक्षक संगठन ने राधाकृष्ण फाग यात्रा पहले ही रद्द कर दी थी। संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ और राजसिंह गौड़ ने बताया कि इसबार कोरोना के चलते इस बार फाग यात्रा नहीं निकाली जा रही है। सिर्फ नृसिंह बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर पूजन और आरती की जाएगी। इसके बाद श्रीनाथ जी के रथ को रणजीत हनुमान मंदिर पर रखकर पूजन अर्चन और फाग गीतों का आयोजन होगा।

रधाकृष्ण रासरंग फाग यात्रा : बाणगंगा क्षेत्र में निकलने वाली राधा कृष्ण रासरंग फाग यात्रा इस बार कोरोना वायरस फैलने की आशंका के चलते पहले ही निरस्त कर दी गई थी। यात्रा संयोजक गोलू शुक्ला कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं होली नहीं मनाने और केंद्र सरकार द्वारा भीड़ से बचने की एडवाईजरी जारी करने के कारण निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...