Skip to main content

प्रधानमंत्री की योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

 प्रधानमंत्री की योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई



बेटमा , इंदौर जिले में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर स्वदेशी योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली गई बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए सभी पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों और बैंकर्स के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी | 



उन्होंने सभी अधिकारियों और बैंकर्स को कहा कि योजना के क्रियान्वयन को पूर्ण गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ ले यह योजना कोरोना काल मे परेशानी  उठा रहे छोटा व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं के लिए अति महत्वपूर्ण है इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से इनको व्यापार आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी उन्होंने बैकर्स से कहा कि उनको नगरी निकायों तथा पंचायतों द्वारा भेजे जा रहे हैं प्रकरण शीघ्र स्वीकृत करें स्वीकृत सभी प्रकरणों में अनिवार्य रूप से राशि संबंधित हितग्राही के खाते में जमा की जाए बैंक प्रबंधक इस योजना के क्रियान्वयन में विशेष रूचि लेकर काम करें लापरवाही मिलने पर कार्यवाही होगी |



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...