Skip to main content

गौतमपुरा के पास हिंदू संगठन की रैली पर पत्थर और डंडों से हमला, बारह से अधिक लोग घायल टी आई सस्पेंड एसडीओपी को हटाया

 गौतमपुरा के पास हिंदू संगठन की रैली पर पत्थर और डंडों से हमला, बारह से अधिक लोग घायल 

टी आई सस्पेंड एसडीओपी को हटाया



रणजीत मंडलोई,  बेटमा, गौतमपुरा-देपालपुर- 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई जनजागरण वाहन रैली पर इंदौर जिले के चांदनखेड़ी गांव में मंगलवार को पथराव किया गया। रैली में शामिल लोगों को डंडों से भी मारा गया। हमले से एक दर्जन लोग घायल हो गए। हिंदू संगठन द्वारा राम मंदिर में धन संग्रह के लिए यह जनजागरण रैली निकाली गई थी। रैली में छह गांवों के लोग शामिल हुए थे। बताया जाता है कि इस दौरान हथियार भी निकाले गए। घटना के बाद इंदौर, गौतमपुरा, देपालपुर,बेटमा, चंद्रावतीगंज से भारी पुलिस बल पहुंच गया। शाम तक यहां आइजी योगेश देशमुख, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। देर रात गौतमपुरा टीआइ आरसी भास्‍करे को सस्‍पेंड करने के साथ एसडीओपी पंकज दीक्ष‍ित को हटा द‍िया गया।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गौतमपुरा से 20 किलोमीटर दूर चांदनखेड़ी गांव में से गुजरते समय रैली के आखिरी हिस्से पर हमला बोला गया। गांव से बाहर निकलकर रैली के कार्यकर्ता रुक गए। घटना की खबर लगते ही तत्काल पुलिस बल लेकर अधिकारी पहुंचे। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में गांव में पहुंचने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। संगठनों से जुड़े लोग पुलिस पर कार्रवाई का लगातार दबाव बना रहे थे।

 स्थिति बिगड़ती देख ताबड़तोड़ पुलिस प्रशासन के साथ आइजी, कलेक्टर, डीआइजी भी पहुंच गए। स्थिति नियंत्रण में आ रही थी, लेकिन हिंदू संगठनों से जुड़े लोग घटना से काफी गुस्से में थे। इस बीच एक बार फिर माहौल गर्म हो गया और थाने पर भीड़ लगने लगी। यहां पुलिस को सख्ती से भीड़ हटाना पड़ी। इससे रह-रहकर भगदड़ मचती रही। यहां हजारों लोग जुट गए थे। इन्हें हटाने के लिए आंसू गैस का गोला भी छोड़ा गया।

इस बीच देपालपुर के भाजपा के पूर्व विधायक मनोज पटेल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कलेक्टर तथा पुलिस अधिकारियों से बातचीत की तथा अतिशीघ्र आरोपितों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। अधिकारियों ने आश्वासन दिया, तब जाकर तनाव खत्म हुआ। बताया जाता है, पुलिस ने अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को चांदनखेड़ी से गिरफ्तार किया है। यहां देपालपुर, इंदौर, महू और सांवेर से हिंदू संगठनों के लोग पहुंचते रहे। घटना के बाद देपालपुर, गौतमपुरा, चंबल और सांवेर के बाजार बंद होने लगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...