Skip to main content

बेटमा नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी बढ़ी कांग्रेस की ओर से पिंकी बंटी कुमरावत ने प्रबल दावेदारी पेश की

 बेटमा नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

 कांग्रेस की ओर से पिंकी बंटी कुमरावत ने प्रबल दावेदारी पेश की



बेटमा नगर परिषद अध्यक्ष की सीट पिछड़ी महिला होने के साथ ही नगर में चुनाव की चहल पहल बढ़ गई है  वहि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव  से मिलकर आगामी नगरी निकाय के लिए अध्यक्ष पद के लिए पिंकी बंटी कुमरावत को कांग्रेस से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर मुलाकात की 

हम आपको बता दें कि पिंकी बंटी कुमरावत  दो बार कांग्रेस से  पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है एवं वर्तमान  में नेता प्रतिपक्ष भी रही है | 



 जिला अध्यक्ष श्री यादव से मिलकर पिंकी बंटी  कुमरावत को आगामी नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया जाए इस मांग को लेकर बेटमा नगर के पार्षद गण एवं कांग्रेस पदाधिकारी एवं आमजन ने आवेदन देकर मांग की है |  नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने एक-एक कर जिला अध्यक्ष से बात की एवं अपना पक्ष रखा किस तरह हम आगामी चुनाव में जीत हासिल करेंगे इसकी रूपरेखा बताइए एवं समस्त पार्षद गणों ने भी अपने लेटर पैड पर पिंकी बंटी कुमावत को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की



  पार्षद प्रतिनिधि बंटी  कुमरावत ने पिछले 15 सालों से कांग्रेश के प्रति अपनी निष्ठा व कांग्रेश के लिए किए गए कार्य धरना, प्रदर्शन ,आंदोलन, पुतला दहन आदी की सभी पेपर कटिंग की फोटो कॉपी एवं आज तक उनके द्वारा किए गए कार्यों की फोटो की एक फाइल बना कर दी गई इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष  जाट, प्रेस क्लब अध्यक्ष रणजीत मंडलोई, पार्षद गण दिलीप चौधरी ,मुकेश जमरा, मनोज खंडेलवाल, जिला महासचिव संदीप चौधरी, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव दायमा, राजेश खिलादिया ,गोकुल चंदेल, पवन राठौर, अनिल, सुनील  आदि मौजूद थे |



Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...