Skip to main content

बेटमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 41 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 बेटमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 41 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेटमा, इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे ग्राम माचल तीन मवडी  के पास  धार तरफ से इंदौर ले जाई जा रही 41 पेटी अवैध शराब कीमती करीब दौ लाख ,मय बोलेरो वाहन व दो आरोपियों को पुलिस बेटमा ने जप्त की  है ! पुलिस उप महा निदेशक इंदौर श्री योगेश देशमुख  तथा  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर  हरिनारायण चारी मिश्र के द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधि शराब, सट्टा, जुआ व अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे | 

 जिस के पालन में पुलिस अधीक्षक पश्चिम  महेश चंद्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात महू अमित तोलानी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देपालपुर आशुतोष मिश्रा  के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बेटमा निरीक्षक संजय शर्मा व उनकी टीम द्वारा  मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश शासन लिखी एक बोलेरो वाहन क्रमांक एम.पी. 41 बी. सी. 1427 से कुछ लोग अवैध शराब लेकर धार से इंदौर की तरफ जा रहे हैं जिसकी तस्दीक हेतु उपनिरीक्षक बिहारी सांवले, आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया एवं आरक्षक नरेंद्र शर्मा को मय  शासकीय वाहन के भेजा गया जहाँ पर इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे रोड तीन मवडी पर धार तरफ से आ रही एक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी आती दिखी  जिसको रोका गया व बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई तो उक्त वाहन में 23 पेटी देसी मसाला शराब प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 1150 क्वार्टर एवं 16 पेटी देसी द्वारा प्लेन शराब प्रत्येक पेटी  में 50 क्वार्टर कुल 800 क्वार्टर कीमती करीब ₹180,000 तथा 2 पेटी लिमोंट बियर केन  प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 48 केन कीमती करीब 7,200, कुल देसी शराब मात्रा 351 लीटर तथा बीयर 24 लीटर होना पाई गई बाद ड्राइवरी कर रहे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रेम सिंह पिता मान सिंह डाबी जाति राजपूत उम्र 42 साल निवासी ग्राम खान बड़ोदिया थाना सांवेर जिला इंदौर एवं उसके साथी से नाम पता पूछते उसने अपना नाम रवि उर्फ मुन्ना पिता मेहरबान सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम खान बड़ोदिया थाना सांवेर जिला इंदौर का होना बताया बाद उक्त दोनों से उक्त शराब लाने ले जाने के संबंध में लाइसेंस या परमिट का पूछते नहीं होना बताया दोनों आरोपी गणों का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से  पंचानो के समक्ष विधिवत  जप्ती  गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है |



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...