Skip to main content

भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी राजेंद्र आर्य के मुख्य आतिथ्य में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सम्पन्न।

 भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी राजेंद्र आर्य के मुख्य आतिथ्य में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सम्पन्न।         



       धार - सलकनपुर   परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशानुसार ग्राम सलकनपुर जाट धर्मशाला पर पतंजलि योगपीठ जिला धार के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया।



 भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य विक्रम डूडी,सह प्रभारी महेश आर्य, लाखनसिंह आर्य ने रोजाना सुबह छः से साढ़े सात बजे तक आसन, व्यायाम, प्राणायाम,ध्यान के गुर सिखाते हुए योगानुसार आसन प्राणायाम बताये गये। साथ ही आयुर्वेद में गिलोय, एलोवेरा,नीम, तुलसी,हल्दी,अश्वगंधा,शतावर के सेवन के लाभ अंतिम दिवस में मुख्य अतिथि राजेंद्र आर्य ने योग कराते हुए समझाए,स्वदेशी अपनाओ देश को समृद्ध बनाओ , योग के माध्यम से नशामुक्त समाज की स्थापना करना है। 



अपने व आसपास के बच्चों को बचपन से ही योग के गुर सिखाए। योग को खेल का दर्जा दिलाने एवं विश्व में योग को जन-जन तक पहुंचाने में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ओलंपिक में भी स्थान दिलाने के लिए भारत सरकार के प्रयासों के बारे में बताया। नवयुवकों को आने वाले समय में रोजगार की प्राप्ति भी योग के माध्यम से हो सकती है



। योग के साथ योग सभा की गई जिसमें उक्त बातें बताई गई।व उपस्थित सभी साधकों ने रोजाना नियमित योग कक्षा जारी रखने का संकल्प दोहराया।आदर्श योग शिक्षक लाखनसिंह आर्य पतंजलि योग समिति सह जिला प्रभारी ने बीड़ा उठाया व रोजाना अपनी सेवा देने का वादा किया।इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ जिला धार के आदर्श योग शिक्षक जिन्होंने हाल ही में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का गौरव बढ़ाने पर सम्मान किया गया। युवा भारत सह प्रभारी पंकज जैन सहित पचासों योग साधकों की गरिमा मय उपस्थिति रही। संचलन विशेष अतिथि रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार म प्र ने किया। आभार विशेष अतिथि विक्रम डूडी ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...