Skip to main content

ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न --

 ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर से


ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

--




प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट व पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर के साथ किया लोकार्पण

इंदौर 09 जुलाई 2021

स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपेट मशीन को सुरक्षित रखना आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मशीनों की सुरक्षा के लिये सभी जिलों में ईवीएम व वीवीपेट वेयर हाउस निर्मित कराये जा रहे हैं। यह बात प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभी स्टेडियम में वोटिंग मशीन रखी होने से खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। अत: अब यह मशीनें तत्काल इस वेयर हाउस में शिफ्ट की जायें। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री जीतू जिराती, श्री राजेश सोनकर तथा श्री गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। 



हितग्राहियों को वितरित की मदद

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने सांवेर विकासखण्ड के ग्राम राजोदा के माँ वैष्णवी स्वसहायता समूह, जय अम्बे स्वसहायता समूह, तराना के शिवशक्ति स्वसहायता समूह, पार्वती स्वसहायता समूह, भूमिका स्वसहायता समूह, ग्राम सिलोदा बुजुर्ग के बुलबुल स्वसहायता समूह के अध्यक्ष को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कैश क्रेडिट लिमिट की राशि के चेक प्रदान किये। कार्यक्रम में कुल सात स्वसहायता समूह को 10.40 लाख रूपये की मदद दी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मित्र संगिनी स्वसहायता समूह की श्रीमती रेखा साबले को रेडिमेड गारमेंट व्यवसाय के लिये 1.20 लाख रूपये, विचारिका स्वसहायता समूह की प्रिसिल्ला वेलेरी को जैगिंग व्यवसाय के लिये 1.15 लाख, भारत माता स्वसहायता समूह की श्रीमती कल्पना को डोरमेट निर्माण व्यवसाय के लिये 1.20 लाख रूपये की मदद दी गई। इसके अलावा महालक्ष्मी स्वसहायता समूह, मातृशक्ति व शक्ति लक्ष्मी स्वसहायता समूह को दस-दस हजार रूपये की आवर्ती निधि के चेक प्रदान किये गये। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत धनीराम को हेण्डलूम व्यवसाय के लिये, कन्हैया को फल व सब्जी व्यवसाय के लिये, ऋतु चौरसिया को कपड़े व हेण्डलूम व्यवसाय के लिये, जितेन्द्र प्रजापत को वस्त्र व्यवसाय के लिये, पिंकी विदावरे को फल व सब्जी तथा शीला कुशवाह को फास्ट फूड व्यवसाय के लिये दस-दस हजार रूपये की मदद प्रदान की। 

पाँच लोगों को भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे

प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम में पाँच लोगों भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किये। इनमें श्रीमती संगीता बाई पति‍ सुनील कुमार, गीता पति जयपाल, पीयूष कामोरा पिता सच्चानंद, आकाश पिता सत्यानंद व सादिया जुबेर पत्नी नूर सुमर वसीम निवासी इंदौर शामिल हैं। 

दो एम्बुलेंस को दिखाई हरी झण्डी

प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम पीसी सेठी अस्पताल की दो मातृ व शिशु एम्बूललेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दोनों एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त हैं।  इंदौर से संदीप मौर्या की रिपोर्ट 9340978048



Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...