Skip to main content

गंगाजल खेड़ी ग्राम पंचायत मैं लगा गंदगी का अंबार, बच्चों की जान के साथ किया जा रहा है खिलवाड़

 गंगाजल खेड़ी ग्राम पंचायत मैं लगा गंदगी का अंबार,

बच्चों की जान के साथ किया जा रहा है खिलवाड़

खोजी नजर के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई

9827206310/7000493011


देपालपुर -: शिक्षा केवल एक इंसान के ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के विकास में योगदान देती है बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर एक राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है लेकिन जब बच्चों की ही जान के साथ खिलवाड़ हो तो क्या होगा ऐसा ही मामला देपालपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गंगाजल खेड़ी में देखने को मिलता है जहां पर गंदगी का अंबार लगा है | 

ग्राम पंचायत गंगाजल खेड़ी की बाउंड्री वाल में ही पंचायत भवन, शासकीय प्राथमिक स्कूल एवं आंगनवाड़ी बने हैं एक ही परिसर मैं बने हैं पर यहां पर गंदगी व कीचड़ का अंबार लगा है व बड़ी-बड़ी गाजर घास हो रही है जिससे बच्चों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है व जहरीले जानवरो का भी डर बना रहता है जब यह छोटे-छोटे बच्चे किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आएंगे या किसी जहरीले जानवरों का शिकार बनेंगे तब जिम्मेदार सूध लेंगे इस विषय में जब 

                                पंचायत सचिव राजेंद्र दुबे

पंचायत सचिव राजेंद्र दुबे से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बातों के गोलमोल जवाब देते हुए कहा गया कि जनपद पंचायत देपालपुर से अभी हमें डेंगू की दवाई डीडीटी छिड़काव के लिए नहीं दी गई है पर मैंने स्वयं के खर्चे से ग्राम पंचायत गंगाजल खेड़ी में दवाई का छिड़काव करवाया है लेकिन जब इस विषय में मीडिया के द्वारा कुछ ग्रामीण लोगों से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि अभी तक किसी भीतर तरह कि कोई दवाई का छिड़काव नहीं किया गया है पंचायत सचिव राजेंद्र दुबे द्वारा यह गलत जानकारी दी गई है


जिम्मेदार क्या कहते हैं इस विषय में


जब इस विषय में जनपद पंचायत सीईओ राजू मीणा से बात करना चाहिए तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा




Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...