Skip to main content

बनेडिया में इंदौर दुग्ध संघ द्वारा बोनस वितरित किया गया


इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल के द्वारा बोनस वितरित किया गया |

 देपालपुर - बनेडिया, रविवार 24 अक्टूबर को दूध समिति बनेड़िया में गत 3 वर्ष का बोनस वितरण कार्यक्रम इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोती सिंह जी पटेल के मुख्य अतिथि एवं प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता एवं सुरेश पटेल ,सरपंच धर्मराज पटेल ,पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश पटेल, के विशेष अतिथि में संपन्न हुआ कार्यक्रम में 6 लाख 50 हजार रुपए बोनस वितरण किया गया। 

सर्वाधिक बोनस श्री सुनील कैलाश पटेल को ₹35130 दिया गया जीवन सीताराम को ₹24765 दीया इस अवसर पर संस्था द्वारा 24 अवतार मंदिर बनेडिया में नवनिर्मित मंदिर निर्माण करने के लिए ₹51000 देने की घोषणा की गई ।

गत 2 वर्ष में संस्था द्वारा 22600 रुपए कोरोनावायरस से बचाव हेतु सहयोग राशि इंदौर दुग्ध संघ के माध्यम से दी, इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि निजी दुग्ध व्यपारी लाभ कमाता है तो उसको ही लाभ होता है और दुग्ध समिति ओर दुग्ध संघ लाभ कमाते है तो वापस आपने सदस्यों को बोनस के रूप वितरित करते है वर्तमान समय मे इन्दौर दुग्ध संघ प्रदेश में दुग्ध उत्पादक किसानों को दूध का सर्वाधिक भाव दे रहा है साथ ही संघअपने सदस्यों के लिए  साँची चिकित्सा योजना में 100 रु की प्रीमियम पर पति पत्नी और दो बच्चो का  60 हजार रु तक के  इलाज  का  खर्च वहन करता है  दुग्ध उत्पादक किसान की मृत्यु होने पर 5 हजार रु की आर्थिक सहायता दी जाती है संस्था कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके अश्रित परिवार को 3 लाख रु की सहायता दी जाती है इसके अलावा दुग्ध संघ की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

ग्राम पंचायत बनेड़िया द्वारा समिति को लगभग 1000 वर्ग फीट जमीन भवन निर्माण हेतु निशुल्क उपलब्ध करवाई संस्था द्वारा 8 लाख 50 हजार का भवन निर्माण किया तथा दुग्ध संघ ने 10 लाख 50 हजार लागत की 2000 लीटर क्षमता की बीएमसी लगवाई ‌। कार्यक्रम में विशेष रुप से श्री बद्रीलाल पटेल सुनील पटेल रामदयाल पटेल बाला राम जी चौधरी चिंतामन जी पटेल देवकरण दरबार नरेंद्र मकवाणा रामचंद्र पटेल महेश पटेल मोतीराम जी भगत अनोखी लाल पटेल मुरारी पटेल राजाराम पटेल गणेश प्रसाद पटेल विजय पटेल ए के नायक ए,एल पोरवाल श्रवण मकवाणा शिवनारायण विनायकराव रोहित नागर आदित्य सिंह समिति सचिव कमल पटेल भगवान लाल पटेल इत्यादि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रबंधक ओपी सोनी ने किया आभार प्रदर्शन रामचंद्र पटेल ने किया इस अवसर पर अतिथियों के  अलावा दूध समिति के अध्यक्ष एवं कर्मचारी का साल श्रीफल से सम्मान किया गया |

खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा


Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...