Skip to main content

डेंगू से बचने में लिए सादलपुर ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी

 डेंगू से बचने में लिए सादलपुर  ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सादलपुर एवं एकेडमी केसूर में दी।      

 सादलपुर, तेजी से फैलरहे डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया जैसी महामारी से बचने के लिए जन जागरण अभियान के तहत समाज में जागरूकता फैलाने वाली संस्था सादलपुर एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सादलपुर चमन चौराहे पर एवं केसुर बस स्टैंड पर डेंगू किस तरह से फैलता है इससे किस तरह से बचा जाता है और डेंगू होने के पश्चात क्या उपाय करना चाहिए यह प्रस्तुति सादलपुर एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक तरीके से दी गई बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही ।

 सादलपुर एकेडमी के डायरेक्टर राजेश पाटीदार ने दर्शकों का अभिनंदन किया नाटक की प्रस्तुति में जया, ईशा वर्मा अक्षत सोलंकी ,मयंक भावसार , सोनू खेर, हर्षवर्धन, प्रतीक वर्मा, पियूष,मंथन, वंशिका, कविता,मनिषा, खुशबू आदि की शानदार भूमिका रही। नाटक के अंत में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने डेंगू होने पर बताया कि गिलोय, पपीता के पत्ते,अनार,वीट ग्रास, एलोवेरा, तुलसी के पत्तों का ज्यूस दिन में पांच खुराक मेंं सेवन करने से प्लेट लेट बहुत जल्दी बढ़ते हैं साथ ही योग करें और निरोग रहे।इस अवसर पर संस्था के आशिर्वाद दाता रमेश कामदार, राजेश वर्मा, लोकेन्द्रसिंह चौहान,उदयसिह चौहान, जयनारायण जाट, अनिल परमार सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति रही।दर्शको ने सादलपुर एकेडमी की अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए होनहार बालकों की प्रशंसा की। संचालन हरिओम नकुम ने किया आभार संस्था के प्राचार्य श्रीमती सीमा पाटीदार ने माना।

खोजी नगर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा

Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...