Skip to main content

बेटमा मे वैश्य समाज का एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

 बेटमा मे वैश्य समाज का एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

 बेटमा -वैश्य समाज का एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया यह टूर्नामेंट वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता के आह्वान पर युवाओं में आपसी मेलजोल व मनोरंजन  के उद्देश्य से नगर की युवा इकाई द्वारा आयोजित किया गया |

 इस टूर्नामेंट में वैश्य समाज के चार घटको की टीम अग्रवाल ,खंडेलवाल, जैन, व माहेश्वरी समाज के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें माहेश्वरी समाज की टीम विजेता रही तथा जैन समाज की टीम उप विजेता रही तृतीय स्थान पर खंडेलवाल समाज की टीम रही प्रोत्साहन  पुरष्कार अग्रवाल समाज की टीम को दिया गया|

 टूर्नामेंट का शुभारंभ नायब तहसीलदार श्री नीरज प्रजापति द्वारा मां लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया इसके साथ ही श्री प्रजापति द्वारा प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों से   परिचय प्राप्त किया गया शुभारंभ मैपधारे अतिथि श्री नीरज प्रजापति का आयोजकों द्वारा साफा बांधकर सम्मान किया गया ।सभी मैचों के समापन पर  पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया | 



जिस के मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री रमेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कैलाश खंडेलवाल तथा जिला  ग्रामीण इंदौर के अध्यक्ष श्री दिनेश गर्ग के द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया विजेता टीम को 7500 का प्रथम पुरस्कार व ट्राफी उपविजेता टीम को 4500 का पुरस्कार व ट्राफी तथा तृतीय स्थान पर रही टीम को इक्कीस सो रुपये का पुरस्कार व चतुर्थ स्थान पर रही टीम को प्रोत्साहन पुरष्कार स्वरूप 1100 रु. प्रदान किया गया । 

टूर्नामेंटआयोजन कार्यक्रम का संचालन वैश्य समाज नगर इकाई अध्यक्ष अजय खंडेलवाल के द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन जिला युवा इकाई अध्यक्ष  अनीश जाजू के द्वारा किया गया इस अवसर पर रमेश तोतला ,रोशन भांगडिया ,बंटी खण्डेलवाल , राम तोतला ,सचिन सोनी, नितिन जाखेटीया ,शशि जायसवाल ,पंकज भांगडिया गोविंद काबरा सहित बड़ी संख्या बड़ी संख्या में वैश्य बंधु व नागरिक गण उपस्थित थे..

हर खबर पर नजर

                   खोजी नजर

प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...