Skip to main content

देपालपुर में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा का समापन पंडित प्रदीप जी मिश्रा ने बेटमा से सीहोर के लिये किया प्रस्थान|

 देपालपुर में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा का समापन

 पंडित प्रदीप जी मिश्रा ने बेटमा से सीहोर के लिये किया प्रस्थान|


बेटमा - देपालपुर के श्री चौबीस अवतार मन्दिर प्रांगण में अंतराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता श्री प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर वाले गुरुजी) के मुखारविंद से हो रही श्री शिवमहापुराण कथा का समापन हुआ। 

चौबीस अवतार मंदिर में आयोजित कथा के अंतिम दिन भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि दान-पुण्य का अपना महत्व है। दिखावा नहीं होना चाहिए। भगवान का स्मरण करने में जो आपका मन लगा है, भगवान आपका भला करें, शिव महापुराण का स्मरण करने वाले भक्त का भगवान भला करेंगे। भगवान भक्त को अकेला नहीं छोड़ेंगे, चाहे आपने दान दिया हो या ना दिया हो, केवल मन से कथा स्मरण किया, वही सबसे बड़ा दान है।

कथा के सातवें व अंतिम दिन विधायक रमेश मेंदोला और लाखो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । 

कथा के सातों दिन लाखो श्रद्धालुओं ने पांडाल में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लिया। 

विदित हो कि कथा के अतिरिक्त गुरुजी का अस्थाई निवास बेटमा में  मुख्य यजमान नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीरसिंह  चौहान(बब्बी दरबार) के निवास पर था। जहां से बैंड बाजो के साथ उनके स्थाई निवास सीहोर के लिये विदाई दी गई।

विदाई से पूर्व पू. विधायक और चौबीस अवतार मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज निर्भयसिंह पटेल तथा बब्बी दरबार ने सपत्नीक एवं सपरिवार गुरुजी का पाद पूजन कर विदाई दी।

 विदाई के समय इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर, अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष विजयसिंह परिहार, जिला कर्णिक सेना की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनजीत मिटावल, जिला अध्यक्ष दुलेसिंह राठौर, पप्पूसिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह सोलंकी तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा सम्भाग एवं जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत इंदौर उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी, राधेश्याम पटेल सहित हजारों भक्तगण उपस्थित थे।


हर खबर पर नजर / खोजी नजर



Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...