Skip to main content

हमने जो ज्ञान प्राप्त किया है उसका उपयोग जीवन में होना चाहिए अन्यथा कोरा ज्ञान हो जावेगा। रामभरोसे वर्मा।

 हमने जो ज्ञान प्राप्त किया है उसका उपयोग जीवन में होना चाहिए अन्यथा कोरा ज्ञान हो जावेगा। रामभरोसे वर्मा।         

धार, आर्य समाज जिला धार के तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ जिला धार के सानिध्य में सरस्वती शिशु मंदिर धार पर सात दिवसीय आर्य वीर दल, योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें धार एव झाबुआ जिले के पचास से अधिक युवाओं की भागीदारी हो रही है। 

दैनिक गतिविधियों में प्रातः साढ़े चार बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक व्यस्त कार्यक्रम में योग, व्यायाम,यज्ञ,शस्त्र विद्या,भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो सत्र बौध्दिक के रखे गये है।दूसरे दिवस प्रातः कालीन योग शिविर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी एवं युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य विक्रम डूडी,महेश आर्य ने योग के गुर सिखाए। प्रसिद्ध यज्ञाचार्य एवं भागवताचार्य पं बालकृष्ण गणेशदत्त शास्त्री उज्जैन ने कहा कि हम राम कृष्ण के वंशज हैं उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने कुल व राष्ट्र को गौरवान्वित करना है।

 

पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने कहा कि धनवान, पहलवान, बलवान, विद्वान बनना आसान है लेकिन संस्कारवान बनना बहुत कठिन है हमें सबसे पहले संस्कारवान बनना चाहिए।जोभी अच्छी बातें हमने शिविर में सीखी है उसे अपने जीवन में उतारना होगा तभी सार्थकता सिद्ध होगी। यदि हमें अपने सबसे बड़े दुश्मन आलस्य को जीतना है और सबसे बड़े सुख आरोग्य को पाना है तो नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

दीपक पंवार ने वीर शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, भगतसिंह, राजगुरु, विवेकानंद जी जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। व्यायाम शिक्षक कृपालसिंह ने व्यायाम एवं शस्त्र विद्या के गुर सिखाए, शिविर अध्यक्ष उमराव भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया रामचंद्र सोलंकी, शिविर संचालक आर्य समाज धार के प्रधान लाखनसिंह ठाकुर ने संचालन किया आभार महेश आर्य ने माना।यह जानकारी मिडिया प्रभारी मिलिन्द पांडर ने दी |


Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...