Skip to main content

धार में संत श्री परमार्थ देव जी महाराज के सानिध्य में योग शिविर एवं छः जिलों की बैठक सम्पन्न।

 धार में संत श्री परमार्थ देव जी महाराज के सानिध्य में योग शिविर एवं छः जिलों की बैठक सम्पन्न।     


 धार:-  परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रृद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की प्रेरणा से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से धार जिले के दौरे पर पधारे परम पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी महाराज मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भारत स्वाभिमान, 

आचार्य चन्द्रमोहन जी महाराज युवा भारत केन्द्रीय प्रभारी, युवा भारत सह केन्द्रीय प्रभारी सचिन जी के पावन सानिध्य में नगर के अनिल प्लाजा पर पतंजलि योगपीठ जिला धार के तत्वावधान में एक दिवसीय इन्टीग्रेटेड योग सुबह छः से आठ बजे तक सैकड़ों योग साधकों की गरिमामय उपस्थिति  में तथा राष्ट्रीय कवि संदीप शर्मा, रमेश चन्द्र मुवेल जिला आयुष अधिकारी,के मुख्य आतिथ्य में 

तथा भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी राजेंद्र आर्य , पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी कृष्ण योगेन्द्र, युवा भारत राज्य प्रभारी पेमाराम पूनिया रतलाम के विशेष आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ वेदों की ऋचाओं के साथ प्रारंभ हुआ। 


अतिथियों का स्वागत पतंजलि योगपीठ के पदाधिकारियों विक्रम डूडीभारत स्वाभिमान जिला प्रभारी, रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी, श्री मति आरती यादव, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी, सुखलाल रणदा किसान सेवा समिति जिला प्रभारी, सुनील धौरा, युवा भारत जिला प्रभारी ने शाल श्रीफल साफा बंधवाकर तथा धार जिले की पहचान तीर कमान भेंट कर किया। 

इस अवसर पर जिला यज्ञ प्रभारी महेश आर्य के सानिध्य में वैदिक यज्ञ करवाया गया ।आसाध्य रोगों से छुटकारा पाने के लिए इन्टीग्रेटेड योग के गुर स्वामी परमार्थ देव एवं चन्द्र मोहन जी ने सिखाएं ,सह युवा प्रभारी सचिन जी ने मार्ग दर्शन किया।सत्र के समापन पर सामूहिक फलाहार का आयोजन किया गया। द्वितीय सत्र में पश्चिमी म प्र के छः जिले एवं धार जिले की तहसीलों के पदाधिकारियों की बैठक परम पूज्य परमार्थ देव जी महाराज,चन्द्रमोहन जी एवं सचिन जी के सानिध्य में रखी गई। धार,निमच, मन्दसौर, रतलाम, अलिराजपुर, इन्दौर के पदाधिकारियों ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों ने मार्गदर्शन किया।परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के संकल्पों को पूरा करने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ पुरूषार्थ करने का आह्वान किया। पतंजलि योगपीठ जिला धार के भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी विक्रम डूडी को युवा भारत सह राज्य प्रभारी के पद से विभूषित किया गया। साथ ही अलिराजपुर की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। मन्दसौर के राकेश कुमावत को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया। समापन पर सह भोज का आयोजन किया गया। संचालन लाखनसिंह आर्य ने किया, आभार रामभरोसे वर्मा ने माना यह जानकारी नवनियुक्त जिला मिडिया प्रभारी गौरव जाट एवं नगर मिडिया प्रभारी मिलिन्द पांडर ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...