Skip to main content

गौशाला पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन, शासन प्रशासन की पोल खुली

 महू से संदीप मौर्या की रिपोर्ट



शासन प्रशासन की पोल खोल दी

सभी ने किया आश्चर्य 


जनप्रतिनिधि मोन क्यों


( गौशाला  पर गणेश जी प्रतिमा का विसर्जन) 


महू, कोरोना कार्यकाल के 2 वर्ष बाद आज फिर उमंग और उत्साह से लोगों ने डोल ग्यारस पर्व पर गौशाला में पहुंच कर श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया

देखने में आया है कि कोई भी त्यौहार हो उसके पहले जनप्रतिनिधि शासन-प्रशासन जमाने भर के निरीक्षण करते है, व्यवस्थाएं करते है और व्यवस्थाओं के नाम पर खर्च करते है क्या यह सब कार्य आंख बंद कर किए जाते हैं आसपास की स्थितियां क्या है यह नहीं दिखती है आज गणेश जी प्रतिमा के विसर्जन के समय गौशाला में जहां से डोल और भक्त विसर्जन के लिए जाते हैं वहां नदी से लगे हुए  200 से 300 मीटर  की सड़क पर गड्ढे और कीचड़ देखकर लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ शासन प्रशासन की पोल खुल गई कि त्योहारों के प्रति कितना जागरूक है ।

 वही अनेकों समस्याओं पर ज्ञापन देने वाला जनप्रतिनिधि भी क्यों मौन रहा यह एक आम जनता के मन में विचार आया कुछ ज्यादा नहीं तो शासन प्रशासन उस  कीचड़ गंदगी पर, उन गड्ढों पर मुर्रम तो डाल सकता था किंतु ऐसा नहीं किया मात्र 2 डंपर मुर्रम में सड़क पर गड्ढे सही हो सकते थे अगर शासन प्रशासन के पास बजट नहीं था तो कोई श्रद्धालु से कहता तो इस कार्य को वह भी कर देता आज गणेश विसर्जन में डोलो की स्थिति वहां से निकलने पर जो बन रही थी बहुत ही दयनीय थी साथ ही आने जाने वालों को भी काफी परेशानी एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, अनेक श्रद्धालु सावधानी रखने के बाद भी कीचड़ से गिरते फिसलते हुए दिखे ।



Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...