Skip to main content

बेटमा ने एक बार फिर स्वच्छता में बाजी मारी, बना प्रदेश में दूसरा स्वच्छ नगर

 खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा

बेटमा ने एक बार फिर स्वच्छता में बाजी मारी, बना प्रदेश में दूसरा स्वच्छ नगर


बेटमा, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर परिषद बेटमा द्वारा किए गए अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप निकाय को जीएफसी स्टार रेटिंग में आल ओवर इंडिया लेवल पर 1 स्टार  हासिल हुआ हैं । 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 भारत में जोनल रैंकिंग में चौथे स्थान एवं राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ हैं जिसमे बेटमा को ओवरऑल 6000 अंको में से 5280 नंबर मिले साथ ही स्वच्छता प्रेरक दौड़ में बेटमा को गोल्ड मिला सभी नगरवासियों को बेटमा नगर को 1 स्टार  प्राप्त होने एवं प्रदेश में 2 दूसरा स्थान प्राप्त होने हर्ष व्यक्त किया गया। 

नगर परिषद बेटमा को प्राप्त इस सफलता का श्रेय नगरवासियों, नगर के जन प्रतिनिधियों, एवं विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियो ,को जाता है जिनके द्वारा रात दिन के परिश्रम एवम समर्पण भाव से कार्य के प्रति निष्ठा एवं लगन के परिमाण स्वरूप यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त होने पर नगर परिषद बेटमा की अध्यक्ष महोदया श्रीमती मनीषा शशी जायसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी पाटीदार द्वारा सभी को बधाई दी एवं भविष्य में और मेहनत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करेगें।  

दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथी के एवं भारत के महानायक एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर जी शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर नगर परिषद बेटमा द्वारा उत्कृष्ट सेवा देने वाले नगर परिषद बेटमा के स्वच्छता मित्रों श्री राजेश दादुलाल खत्री एवं श्रीमती रचना पति दिलीप तम्बोली का फूलमाला पहनाकर प्रशस्ती पत्र दिया गया एवं उपहार प्रदान कर सम्मान किया गया । 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री धर्मवीरसिंह चौहान (बब्बी दरबार) पूर्व अध्यक्ष एवं स्वच्छता के ब्रांड एम्बेेसेडर, अध्यक्ष प्रतिनिथि एवं भाजपा नगर अध्यक्ष श्री शशी जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री निलेश चौहान, पार्षद अंकित खत्री, मुकेश कटारा, सुभाष मेहता, पार्षद प्रतिनिधि निलेश चौहान, मनोज कुमार मोदी, किशन चौधरी एवं नगर परिषद बेटमा के कर्मचारी एवं सफाई मित्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...

अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास

 अनंत आसमान की ऊंँचाइयों के पार , स्काई हाइट्स एकेडमी के CBSE 10वीं परिणाम ने रचा स्वर्णिम इतिहास 16 अप्रैल 2026 बेटमा -  ज्ञान, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की पावन धारा में अवगाहित स्काई हाइट्स एकेडमी ने इस वर्ष CBSE कक्षा 10 के परिणामों में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। मानो प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने सपनों में पंख लगाकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों को स्पर्श कर लिया हो। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी चौधरी ने 97.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया। उनके पश्चात तपस्या राय ने 96.2% , दीक्षा शर्मा ने 94.4%, परिजोत आर्य ने 93%, अनविका शर्मा ने 92.6% तथा कृतिका साहू ने 90.4% अंक अर्जित कर उत्कृष्टता का अनुपम परिचय दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और लगन से सफलता की नई बुलंदियों को छुआ। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा   ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निष्ठा, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल ह...