Skip to main content

 खतेडिया सारंग की प्राचार्य श्रीमती बाल किशोरी जामोद ने बच्चों को करवाई चिड़ियाघर की सैर

बेटमा समीपस्थ शासकीय प्राथमिक विद्यालय खतेड़िया सारंग की प्रधानाध्यापिका श्रीमती बालकिशोरी जामोद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकारी स्कूल के बच्चों को पिकनिक मनाने इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर  स्वयं के खर्च से निजी बस से लेकर बच्चों का चिड़ियाघर देखने का टिकिट व नास्ता , भोजन आदि  पूरा खर्च कर बच्चों को सैर करवायी गई ।

बच्चे छोटे हो  या बड़े बच्चे हो आज सभी बच्चे के चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखने को मिल रही थी क्योंकि चिड़ियाघर देखने जाना था वहाँ पर जाकर हमें कौन- कौन से जानवरों, पक्षियों ,सर्पों आदि देखने को मिलेगें जब हम सब चिड़ियाघर पहुंचे तो यहाँ शेर, भालू , हाथी, हिरण सर्पों की अलग -अलग प्रजाति देखने को मिली वही रंग -बिरंगे पक्षियों को देखकर सभी बच्चों चेहरे खिलखिला रहे थे और उनका मन प्रफुल्लित हो रहा था क्योंकि घर से चिड़ियाघर जा रहे थे तो उनके मन मे ढेर सारे सवाल लेकर चल रहे थें  चिड़ियाघर  पहुँच कर सभी सवालों के जवाब मिल रहे थें और शिक्षकों और अपने पालको भी पूँछ रहे थे। 

इसके पहले इन छोटे-छोटे बच्चों ने कभी चिड़ियाघर नहीं देखा था इसीलिए इंदौर जाने की खुशी और चिड़ियाघर देखने के साथ-साथ श्रीमती बालकिशोरी जामोद मैडम के घर जाने की खुशी भी बच्चों के मन थी  मैडम के घर के आगे गार्डन था वहाँ पर बहुत से झुले, फिसलपट्टी का आंनद लिया माता मंदिर, हनुमान मंदिर आदि के दर्शन किए उसके पश्चात जामोद के घर सभी ने भोजन किया। वापस इंदौर से खतेड़िया सारंग लौट आये  जामोद मैडम का बच्चों के प्रति स्नेह देखते ही बनता है शायद ही कोई ऐसा शिक्षक होगा  जो सरकारी बच्चों के लिए इतना कुछ अपने स्वयं के खर्चे से करता होगा । जामोद हर वर्ष अलग-अलगजगह  बच्चों को घूमाने ले जाती है। चिड़ियाघर घूमाने का यह दूसरा अवसर था 

   जामोद मैडम से पूछने से पता चला कि आप बच्चों की खुशी के लिए इतना कुछ खर्च करते हो आप को कैसा महसूस होता है 

   मुझे बहुत गर्व महसूस होता है क्योंकि बच्चों की खुशी मे मेरी खुशी छुपी है । सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरो पर वही मुस्कान हो जो प्रायवेट स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान होती है।

       खतेड़िया सारंग से बच्चों के पालनगण और अन्य वरिष्ठ नागरिकों  की उपस्तिथि में बस को रवाना किया वही बेटमा नगर में भी कुछ समाजसेवी लोंगो ने बच्चों को पिकनिक मनाने का आशिर्वाद देकर रवाना किया इसमें स्कूल स्टाॅफ जगतसिंह चौहान राकेश छगानी पालनगण अंतरसिंह देवड़ा सुनीता केलवा ज्योति केलवा फोटोग्राफर विडिओ ग्राफर आदि चिड़ियाघर देखने के साँक्षी बने। 

👉हर खबर पर नजर, खोजी नजर, खोजी नजर न्यूज़ के लिए प्रधान संपादक रणजीत मंडलोई बेटमा ✍️

Comments

Popular posts from this blog

दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 दिग्ठान में क्षत्रिय कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सानंद सम्पन्न।                       ।                                      नगर के कुशवाह मेरिज गार्डन में सामूहिक विवाह समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में पैंतीसवां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  गायत्री परिवार के डॉ गिरधारी लाल सुलाखिया, भागवताचार्य पंडित लोकेश भट्ट ने वैदिक रीति रिवाज से संत मुनीशानंद जी पंचमुखी हनुमान आश्रम के पावन सानिध्य में विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।इस अवसर पर समाज की शैक्षणिक, खेल, प्रतिभाओं  को सम्मानित किया गया।  मालवा कप क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता दल में सादलपुर सुपरकिंग्स कप्तान विवेक वर्मा को, श्याम परिवार दतोदा, एवं दिग्ठान वारियर्स कप्तान संजय कुशवाह को कप भेंट कर किया गया तथा तीनों विजेता टीमों के खिला...

स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम ---

  स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय के 19 वें वार्षिकोत्सव पर हुऐ रंगारंग कार्यक्रम --- नन्हे रॉक स्टारों के सपने और इच्छाओं की उड़ान के साथ ही टॉपर छात्रों का सम्मान  बेटमा   स्काय हाईट्स एकेडमी बेटमा विद्यालय का 19 वाँ वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों का सम्मान टेबलेट देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि रंजन क्लासेज इंदौर के डायरेक्टर डॉक्टर अरविंद (रंजन) जैन और पृथ्वी डिफेंस एकेडमी बेटमा के डायरेक्टर श्री विजय यादव का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या माधवी वर्मा और प्री-प्रायमरी इंचार्ज कोमल कौर अरोरा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।  आर्केस्ट्रा के स्टूडेंट्स ने इंस्ट्रूमेंटल और वोकल म्यूजिक की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई, साथ ही नन्हें कलाकारों ने कृष्ण लीला, ग्रेट पर्सनालिटी आदि...

बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 बेटमा में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न                                                                                         नगर में आज 12 मार्च 2026 को कुशवाह समाज नवयुवक मंडल निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति मालवप्रान्त के द्वारा 19 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़ों का विवाह आयोजन नगर बेटमा में सम्पन्न हुआ।एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सा वि समिति क्षत्रिय कुशवाह समाज मालवा क्षेत्र म प्र के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के रूप में हुई जो कुशवाह मोहल्ला से राजवाड़ा, पूरा बाजार होते हुए कचहरी प्रांगण पहुंची तत्पश्चात पांडाल में 9 जोड़ों का पाणिग्रहण और विवाह संस्कार प. सुशील जी उपाध्याय के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य पूजा यजमान संदीप चौहान और समिति के अध्यक्...